RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

हनुमानगढ़:मतदान दलों का प्रथम रेण्डमाईजेशन संपन्न, 1263 सक्रिय पुरुष और युवा मतदान दल, 40 महिला मतदान दलों का गठन।

हनुमानगढ़/राजस्थान 28 फरवरी। लोकसभा चुनाव 2024 हेतु राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान दलों का रेंडमाइजेशन तीन स्तरों पर किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में प्रथम रेंडमाइजेशन का कार्य जिला मुख्यालय स्थित एनआईसी सेंटर में बुधवार को किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने बताया कि रेंडमाइजेशन में कार्मिकों के गृह विधानसभा, निवास विधानसभा, ऑफिस विधानसभा का ध्यान रखा गया है। इसके अतिरिक्त एक ही ऑफिस के दो कार्मिकों को एक ही मतदान दल में नियुक्त नहीं किया गया है ।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में 1303 पोलिंग बूथ पर मतदान होगा। जिसके लिए 1263 पुरुष और युवा सक्रिय मतदान दल एवं 40 महिला मतदान दलों का गठन किया गया है। इसके अतिरिक्त रिजर्व मतदान दल, अतिरिक्त रिजर्व मतदान दल तथा विशेष योग्यजन मतदान दलों का गठन किया गया है।
मतदान दल प्रकोष्ठ सहायक प्रभारी अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि संगरिया विधानसभा क्षेत्र में 227 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जिसमें सक्रिय मतदान दल में 219 पुरुष और युवा तथा 8 महिला मतदान दलों का गठन किया गया है। हनुमानगढ़ विधानसभा में 270 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसके लिए 262 पुरुष और युवा सक्रिय मतदान दल तथा 8 महिला सक्रिय मतदान दलों का गठन किया गया है । पीलीबंगा विधानसभा क्षेत्र में 286 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिसके लिए 277 पुरुष और युवा सक्रिय मतदान दल तथा आठ महिला मतदान दलों का गठन किया गया है। नोहर विधानसभा में 266 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिसमें 257 सक्रिय पुरुष और युवा मतदान दल, 8 सक्रिय महिला मतदान दल का गठन किया गया है। भादरा विधानसभा क्षेत्र में 254 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिसके लिए 245 सक्रिय पुरुष और युवा मतदान दल, 8 महिला मतदान दलों का गठन किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा में 8 महिलाओं हेतु विशेष बूथ, एक बूथ विशेष योग्यजन हेतु तथा 8 बूथ युवाओं हेतु चिह्नित किए गए है। मुख्यालय पर 30 फीसदी मतदान दल आरक्षित रखे गए हैं। जिनमें से रिटर्निंग अधिकारी के स्तर पर आरक्षित वाले मतदान दलों को मतदान समाप्ति उपरांत कार्यभार मुक्त कर दिया जाएगा। शेष रहे अतिरिक्त रिजर्व मतदान दल जिला मुख्यालय पर मतदान दल रवानगी तक उपस्थित रहेंगे तत्पश्चात उन्हें कार्यभार से मुक्त किया जाएगा।
रेंडमाइजेशन की कार्रवाई में जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम, आईएएस प्रोबेशनर प्रीतम जाखड़, सीइओ सुनीता चौधरी, मतदान दल प्रकोष्ठ सहायक प्रभारी अधिकारी शैलेंद्र कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।

Related posts

गिरीडीह:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों संग समन्वय-सह-समीक्षा बैठक आयोजित, दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय शून्य अपशिष्ट दिवस पर कचरा मुक्त शहरों के लिए रैली का आयोजन।

rktvnews

बेतिया:राजस्व कार्यों को ससमय नियमानुकूल तरीके से कराएं निष्पादित : जिलाधिकारी

rktvnews

निर्वाचन आयोग द्वारा आम चुनाव के दूसरे चरण के लिए राजपत्र अधिसूचना जारी किए जाने के बाद नामांकन पत्र भरने का काम कल से प्रारंभ होगा।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व प्रधानमंत्री व किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जयन्ती आयोजित।

rktvnews

नारनौल:85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग तथा दिव्यांगों को घर से वोट डलवाने का काम पूरा।

rktvnews

Leave a Comment