RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने चक्रवात “बिपरजॉय” की जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग में शामिल मीडिया कर्मियों की सुरक्षा पर चिंता जताई; ऐड्वाइज़री जारी की

मंत्रालय ने मीडिया संगठनों से तैनात कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं करने और पर्याप्‍त सावधानी बरतने का अनुरोध किया।

नई दिल्ली/15 जून।विभिन्न मीडिया संगठनों, विशेष रूप से चक्रवात “बिपरजॉय” को कवर कर रहे निजी टीवी चैनल के पत्रकारों, कैमरामैन और अन्य कर्मियों के बचाव एवं सुरक्षा पर गहरी चिंता व्‍यक्‍त करते हुए सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने आज चक्रवात की जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग में शामिल ऐसे सभी चैनलों के कर्मियों के लिए एक ऐड्वाइज़री जारी की है।

मंत्रालय ने सावधान किया है कि इस घटना की रिपोर्टिंग से निजी सैटेलाइट टीवी चैनलों द्वारा तैनात पत्रकारों, कैमरामैन और अन्य कर्मियों की जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग से बचाव एवं सुरक्षा के गंभीर जोखिम पैदा हो सकते हैं। मंत्रालय ने इस बात पर भी चिंता व्यक्त की है कि इस तरह की जमीनी रिपोर्टिंग से तैनात विभिन्न कर्मियों की जान जोखिम में पड़ सकती है।

मंत्रालय ने मीडिया संगठनों को दृढ़तापूर्वक सलाह दी है कि वे संभावित प्रभावित क्षेत्रों में अपने कर्मियों की तैनाती के मामले में अत्यधिक सावधानी और उचित चौकसी बरतें। इसकी भी पुरजोर अनुशंसा की गई है कि किसी भी परिस्थिति में संगठन को ऐसे कर्मियों की तैनाती के लिए निर्णय नहीं लेना चाहिए जिससे मीडिया कर्मियों के बचाव और सुरक्षा के साथ कोई समझौता हो तथा उन्‍हें स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी की जा रही सावधानियों का पालन करना चाहिए।

चक्रवात “बिपरजॉय” के शीघ्र ही देश के पश्चिमी तट से टकराने की आशंका है, जिससे विभिन्‍न प्रकार से व्यवधान उत्पन्न होने की संभावना है। मंत्रालय ने लोगों को फिर से आश्वस्त किया है कि केंद्र सरकार राज्य सरकारों के साथ चक्रवात के प्रभाव को कम करने के लिए सभी प्रयत्‍न कर रही है।

Related posts

भोजपुर:भाकपा – माले बड़हरा का सोहरा व नरगदा पंचायत का प्रथम सम्मेलन हुआ सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:लापता छात्र का क्षत-विक्षत शव बरामद,परिवार में मचा कोहराम।

rktvnews

दरभंगा:मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान जिले को दी बड़ी सौगात, 138 करोड़ रुपये की लागत से 90 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

बड़हरा विधायक ने गंगा कटाव और किए जा रहे कार्यों का किया औचक निरीक्षण! पदाधिकारीयों को दिए कई निर्देश।

rktvnews

रायपुर : राष्ट्रीय अभियान ‘नई चेतना 4.0’ अंतर्गत राज्य स्तरीय जेंडर कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

गढ़वा :उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास व स्क्रीनिंग समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment