RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा :खाद्य सुरक्षा कानून के तहत तीन मामलों का निष्पादन, ₹1.75 लाख का अर्थदंड अधिरोपित।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड )07 जनवरी।05 जनवरी 2026 को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत  राज महेश्वरम, न्याय निर्णय पदाधिकारी-सह-अपर समाहर्ता द्वारा खाद्य सुरक्षा से संबंधित तीन (03) वादों का निष्पादन किया गया।
इन वादों में Substandard-02 एवं Extraneous Matter-01 से संबंधित मामले शामिल थे, जिनमें खाद्य नमूनों को मानक के अनुरूप नहीं पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के क्रम में चना रसगुल्ला मामले में अजय कुमार, परमपुरी पैकेजिंग एवं प्लास्टिक सेंटर, गढ़देवी मोड़, गढ़वा पर ₹1,00,000/- (एक लाख रुपये), मूंगफली (PEANUT) मामले में आशीष कुमार केशरी, लक्ष्मी किराना एवं जनरल स्टोर, टंडवा पर ₹50,000/- (पचास हजार रुपये) तथा हल्दी पाउडर (राजेश मसाला) मामले में श्री रितेश कुमार केशरी, Srija Enterprises, सब्जी बाजार, गढ़वा पर ₹25,000/- (पच्चीस हजार रुपये) का अर्थदंड अधिरोपित किया गया।
इस प्रकार तीनों मामलों में कुल ₹1,75,000/- (एक लाख पचहत्तर हजार रुपये) का जुर्माना लगाया गया। सभी संबंधित प्रतिष्ठानों को निर्देश दिया गया है कि अधिरोपित जुर्माना राशि चालान के माध्यम से निर्धारित समय-सीमा के भीतर जमा करें।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है, तथा आमजनों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी सतत रूप से जारी रहेगी।

Related posts

जयपुर:होली के उपलक्ष्य में पुरजन विहार में आयोजित हुआ पलाश उत्सव।

rktvnews

जिलाधिकारी रीना जोशी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की संबंधित पदाधिकारियों संग की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

जहाज निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण” विषयक संगोष्ठी की मेजबानी करेगी भारतीय नौसेना।

rktvnews

भोजपुर:विकेंड नुक्कड़ मुद्दा’ में नाटक “प्रकृति की चेतावनी” की हुई प्रस्तुति।

rktvnews

शाश्वत सतर्कता की आवश्यकता।

rktvnews

चतरा: उपायुक्त रमेश घोलप 08 अप्रैल को करेंगे प्रतापपुर प्रखंड का दौरा।

rktvnews

Leave a Comment