RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

बागपत में धूमधाम से मनाया गया रामोत्सव!जिलाधिकारी ने भगवानपुर नागल में श्री राम दरबार में की पूजा अर्चना।

बागपत/उत्तर प्रदेश 22 जनवरी।प्रभु श्रीराम के बाल रूप विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य श्री रामोत्सव के अंतर्गत आज जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने ग्राम मौजिजाबाद नांगल भगवानपुर में श्री शिव गोरखनाथ मंदिर पर पहुंच कर भगवान श्री राम के दरबार में पूजा अर्चना की इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें भगवान राम की जन्म भूमि अयोध्या धाम में श्री राम के बाल रूप विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का जनपद के समस्त मंदिरों में लाइव प्रसारण देखा गया जिसमें आज हिंदू सनातन धर्म की संस्कृति सभी में देखने को मिल रही थी और आज का माहौल एक उत्सव की तरह था जिसमें इस कार्यक्रम को अयोध्या में पहुंचकर टीवी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया के माध्यम से जिन लोगों ने भी यह कार्यक्रम देखा है जो इसके साक्षी बने हैं यह उनके लिए गौरव की बात है ।
जिलाधिकारी ने कहा आज का दिन बहुत ही हर्षोल्लाह खुशी का और सुखद अवसर है जो हम भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के साक्षी बना रहे हैं जो हिंदू संस्कृति का एक प्रतीक है उसकी पुनर्स्थापना आज जो हुई है यह हमारे जीवन में एक गौरवशाली ऐतिहासिक क्षण रहेगा भगवान श्री राम हमारी वाणी में हमारी सांस में हमारे हर रोम रोम में हमारे कण कण में ,हमारी आत्मा में हमेशा थे हमेशा है हमेशा रहेंग ।
भारतीय संस्कृति में राम उन मूल्यों के प्रतिमान है जिन आदर्शो ने भारत के लोक मानस की आचरण व मानसिकता को रचा बसा है। वे मर्यादा पुरूषोत्तम राम कहे जाते है अर्थात मनुष्य के गुणो की मर्यादा का अपने कृतित्व में अनुपालन करने वाले सर्वश्रेष्ठ व्यक्तित्व है। राम के चरित्र में-एक पुत्र, भाई, पिता, पति, शिष्य, अयोध्या नरेश आदि भूमिकाओं में उन्होंने सर्वश्रेष्ठ पदीय आदर्शो का पालन किया है। राम और सीता का प्रेम अद्वितीय है। यही समपर्ण से भरपूर प्रेम हमारी संस्कृति का एक ऐसा मूल्य है जो आज भी पति और पत्नी को एकात्म रखता है। राम के जीवन दर्शन का सबसे बड़ी विशेषता उनका लोकोन्मुख होना है। राम के सम्पूर्ण जीवन दर्शन यात्रा का उद्देश्य लोक मंगल के लिए एक आदर्श प्रतिमान खड़ा करना है।
जनपद के समस्त मंदिरों में रामायण सुंदरकांड सांस्कृतिक उत्सव रथ यात्रा आदि कार्यक्रम रामोत्सव के अंतर्गत दिनांक 14 जनवरी से 22 जनवरी तक किए गए जिसमें आज प्राण प्रतिष्ठा के के अवसर पर सभी मंदिरों में अयोध्या से आयोजित होने वाले कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया और मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम पूजा अर्चना की गई और बागपत बासी भी सबसे बड़े पल के आज साक्षी बने।
सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने पुरा महादेव मंदिर पर भगवान श्री रामचंद्र जी के अयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और मंदिर में पूजा अर्चना की।
प्रभु श्रीराम के बाल रूप विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में राम भक्त आज शाम को अपने घरों में हर्ष और उल्लास के साथ दीप जलाकर दीपावली जैसा त्यौहार मनाएंगे और खुशी के गीत गाएंगे इस अवसर पर प्राण प्रतिष्ठा की संध्या के अवसर पर संकीर्तन कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर महंत अर्जुन नाथ , खंड विकास अधिकारी ज्योति वाला ब्लॉक प्रमुख ग्राम प्रधान विजेंद्र सिंह ,सहित आदि गणमान्य राम भक्त आदि उपस्थित रहे।

Related posts

गढ़वा:24 अक्टूबर को उपायुक्त की प्रस्तावित जनसुनवाई कार्यक्रम स्थगित।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय तम्बाकू नियंत्रण समन्वय समिति की बैठक-सह-कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

चतरा:आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत जिले में सेवा का अधिकार सप्ताह जारी।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

rktvnews

श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं मनोहारी, पापहारी और भक्ति संवर्धक :आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

बिहार:स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी वासियों को मेट्रो की सौगात देने की तैयारी।

rktvnews

Leave a Comment