RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:शिक्षा विभाग अंतर्गत नवनियुक्त सहायक आचार्य को उपायुक्त ने सौंपा नियुक्ति पत्र, कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदारीपूर्ण रवैया अपनाने की दी सलाह।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)02 सितंबर। जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव ने आज समाहरणालय सभागार में प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 6-8 विषय – गणित एवं विज्ञान) को नियुक्ति पत्र सौंपा, सभी नवनियुक्त सहायक आचार्य को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं और कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदारीपूर्ण रवैया अपनाने को कहा। मौके पर उपायुक्त ने सभी नवनियुक्त सहायक आचार्य से संवाद कर उनके आत्मविश्वास और प्रयासों की सराहना की। आगे उपायुक्त ने नवनियुक्त सहायक आचार्य से पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने को कहा। उन्हें कहा, “यह अवसर एक जिम्मेदारी है, जिसे पूरी लगन से निभाएँ और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरा करें।” मौके पर उप विकास आयुक्त, स्मृता कुमारी, जिला शिक्षा अधीक्षक समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
विदित हो कि राज्यभर में प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 6-8 विषय – गणित एवं विज्ञान) के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया है। जिसमें गिरिडीह जिला के 05 अभ्यर्थियों का नियुक्ति पत्र राज्य स्तर पर वितरित किया तथा अन्य अभ्यर्थियों को जिला स्तर पर नियुक्ति पत्र सौंपा गया है।

Related posts

इंदौर जिले में मतदाताओं से सम्पर्क कर अधिकतम मतदान की रणनीति बनाने के लिये बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुपों का हुआ गठन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 21 दिसंबर 25

rktvnews

भोजपुर: सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय और जिला कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक आयोजित।

rktvnews

नालंदा ज़िला के हिलसा विधानसभा में जनता दल(यू.) का ‘एकदिवसीय कर्पूरी चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज गुजरात में अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) के लगभग 360 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और उद्घाटन किया।

rktvnews

चतरा:आरसेटी, चतरा में “रानी मिस्त्री” प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment