RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

रांची:मजदूर हित में इंटक की एकजुटता जरूरी : केएन त्रिपाठी

इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष के०एन० त्रिपाठी ने चन्द्रशेखर दुबे गुट के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इंटक के विभिन्न गुटों की एकजुटता का किया आह्वान।

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)26 अगस्त।मजदूर हित में इंटक को एकजूट होना जरूरी हो गया है। विभिन्न गुटों में बंटे इंटक की एकजुटता से प्रबंधन को मजदूर हित में निर्णय लेने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। मजदूर हित में इंटक की एकजुटता के लिए मैं भरपूर प्रयास करुंगा। ये बातें राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक (के० के० तिवारी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के०एन० त्रिपाठी ने रांची में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कही। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए श्री त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक विभिन्न गुटों में बंटा हुआ है। यह मजदुर हित में नहीं है। प्रबंधन हमेशा आपसी मतभेद का फायदा उठा कर मजदूरों और गरीबों का शोषण कर रहा है। यदि हम एक जूट हो जाएं तो इंटक के करीब साढ़े तीन करोड़ सदस्यों की चट्टानी एकता को देखकर प्रबंधन को मजदूरों की उचित मांगों को मानने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
इंटक की एकजुटता को अति आवश्यक बताते हुए उन्होंने कहा कि इंटक रेड्डी गूट के अध्यक्ष जी संजीव रेड्डी ने भी पिछले दिन जमशेदपुर में इस बात को स्वीकारा है कि आपसी लड़ाई के कारण प्रबंधन हावी है। सभी मजदूर जो संगठित और असंगठित , स्थाई और अस्थाई एवं कॉन्ट्रैक्ट मजदूरों का शोषण बंद होगा। इन्हें न्याय मिलेगा और कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि आगामी फरवरी 2026 में एक अधिवेशन का आयोजन कर पूरे देश से इंटक के सभी गुटों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को आमंत्रित किया जायेगा। उस अधिवेशन में सभी लोगों एक साथ एक मंच पर बैठ कर इस दिशा में आगे बढ़ेंगे और आपसी एकता और सहमति से मजदूरों की विभिन्न समस्याओं का समाधान तलाशेंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभय कुमार दुबे, परीक्षित तिवारी तथा बैद्यनाथ पांडेय उपस्थित रहे ।

Related posts

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने राज्यसभा सांसद डॉ० महुआ माजी से मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

rktvnews

विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के पांचवें दिन बिहार के किसानों से मिले शिवराज सिंह चौहान।

rktvnews

प्रत्येक व्यक्ति को चौतरफा खुशियाँ बांटने के लिए स्वच्छता, सुशासन और जनभागीदारी के लिए प्रतिबद्ध : डाक विभाग

rktvnews

भोजपुर:यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की नई कार्यकारिणी का चुनाव 9 जून 24 को :अध्यक्ष ,डॉ .एस.के.रूंगटा

rktvnews

पटना: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने किया युवा नेत्री सौम्या श्रीवास्तव का अभिनन्दन समारोह।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 14 अक्टूबर 25

rktvnews

Leave a Comment