RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा, अयोध्या में श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का संकल्प पूरा होने पर 5 सदी की प्रतीक्षा और प्रतिज्ञा आज पूर्ण हुई।

RKTV NEWS/22 जनवरी।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का संकल्प पूरा होने पर 5 सदी की प्रतीक्षा और प्रतिज्ञा आज पूर्ण हुई है।

X प्लेटफॉर्म पर अपनी पोस्ट में अमित शाह ने कहा कि “जय श्री राम…5 सदी की प्रतीक्षा और प्रतिज्ञा आज पूर्ण हुई। आज का दिन करोड़ों रामभक्तों के लिये कभी ना भूलने वाला दिन है। आज जब हमारे रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं, तब असंख्य रामभक्तों की तरह मैं भी भावविभोर हूँ। इस भावना को शब्दों में समेट पाना संभव नहीं है। इस पल की प्रतीक्षा में न जाने हमारी कितनी पीढ़ियाँ खप गईं, लेकिन कोई भी डर और आतंक रामजन्मभूमि पर फिर से मंदिर बनाने के संकल्प और विश्वास को डिगा नहीं पाया। आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में यह संकल्प सिद्ध हुआ है। इसके लिये मैं हृदय की गहराइयों से उनका आभार व्यक्त करता हूँ।“
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि “आज के इस पावन दिन मैं सदियों तक इस संघर्ष और संकल्प को जीवित रखने वाले महापुरुषों को भी नमन करता हूँ, जिन्होंने अनेक अपमान और यातनाएँ सहीं, पर धर्म का मार्ग नहीं छोड़ा। विश्व हिंदू परिषद्, हजारों श्रेष्ठ संत और असंख्य नामी-गुमनामी लोगों के संघर्ष का आज सुखद व सुफल परिणाम आया है।यह विशाल श्रीराम जन्मभूमि मंदिर युगों-युगों तक अविरल अविनाशी सनातन संस्कृति का अद्वितीय प्रतीक रहेगा।”

Related posts

राष्ट्रपति महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं।

rktvnews

भोजपुर : बारिश में छाता तथा रेनकोट के साथ राहुल तिवारी व समर्थकों ने किया जनसंपर्क।

rktvnews

महात्मा गाँधी के विचार ग्रामीण विकास के लिए आज भी प्रासंगिक : प्रो. संजय कुमार

rktvnews

एयरमार्शल रवि गोपाल कृष्ण कपूर ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

सन नियो पर नया धारावाहिक ‘कांस्टेबल मंजू’, मोनिका राठी और वैभव कदम की जोड़ी जीतेगी दर्शकों का दिल।

rktvnews

भगवान श्री राम और सीता जी का जन्म सूर्यवंश में हुआ : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

Leave a Comment