RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने टपकेश्वर मंदिर में की पूजा अर्चना।

देहरादून/उत्तराखंड 22 जनवरी।अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज टपकेश्वर से वर्चुअल दर्शन कर प्रभु श्रीराम से प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने इससे पहले टपकेश्वर मंदिर में सपरिवार पूजा-अर्चना और यज्ञ भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने हैं। यह हर्ष-उल्लास और देश को गौरवान्वित करने वाला क्षण है। यह दिन प्रभु श्री राम के न्याय और नैतिकता, सत्यनिष्ठा, साहस, शालीनता और करूणा के भाव को अपने जीवन में लाने के लिए संकल्प लेने का है।
“संतो की तपस्या, कार सेवकों के बलिदान, सनातनियों की प्रतीक्षा और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रबल इच्छाशक्ति के बूते अयोध्या में श्री रामलला मंदिर में विराजमान हो गये हैं। यह स्वर्णिम अवसर हम सभी के लिए परम सौभाग्य लेकर आया है”।

Related posts

भोजपुर : बहोरनपुर क्षेत्र के अंतर्गत किया गया फ्लैग मार्च।

rktvnews

उज्जैन:साइबर तहसील में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए : कलेक्टर

rktvnews

भोजपुर:एमएलसी चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत, बिहार में भाजपा के नए बुलडोजर राज के खिलाफ पहला जनादेश: भाकपा–माले

rktvnews

बिहार:भारतीय पुलिस सेवा के कई पदाधिकारियों का स्थानांतरण।

rktvnews

आरा विधानसभा के 39 से ज्यादा बुथों पर प्रदर्शित नहीं हुई फोटो मतदाता सूची🤔: क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश एवं देश की महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनायें दी।

rktvnews

Leave a Comment