RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

मध्यप्रदेश:राजस्व विभाग के मैदानी अमले की जवाबदेही सुनिश्चित हो : डॉ. यादव

भोपाल/ मध्यप्रदेश 27 दिसंबर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आम जनता के राजस्व से जुड़े कार्यों जैसे नामांतरण, बंटवारा, मालिकाना हक आदि का निराकरण करने के लिए मैदानी अमले की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएं। कार्ययोजना बनाकर राजस्व प्रकरणों को हल करें।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज मंत्रालय कक्ष में एक बैठक में राजस्व विभाग के कार्यों गतिविधियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजस्व प्रशासन में सूचना प्रौद्योगिकी के अधिकतम प्रयोग के भी अधिकारियों को निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में साइबर तहसील व्यवस्था, संपदा पोर्टल के उपयोग, राजस्व विभाग में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल और राजस्व समस्याओं के स्थल पर निराकरण के संबंध में चर्चा हुई। प्रमुख सचिव राजस्व द्वारा विभाग में किए गए नवाचारों और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मध्यप्रदेश में राजस्व सुधारों के लिए की गई प्रशंसा से भी अवगत कराया।

मुख्यमंत्री के प्रमुख निर्देश

पारदर्शिता से कार्यों का संपादन हो।

प्रशासन में आईटी का अधिकतम प्रयोग किया जाए।

शिविर लगाकर नागरिकों की समस्याएं हल करें।

ऑन-द-स्पॉट समाधान की कार्रवाई हो।

पटवारी अपने मुख्यालय ग्राम पंचायत में रात्रि विश्राम करें।

राजस्व कर्मचारियों की जवाबदेही तय करें।

विभागीय स्तर पर दिखाई देने वाली कमियां दूर करें।

नागरिक परेशान न हों, लापरवाही पर सख्त कार्यवाही करें।

लंबित कार्यों की सतत् समीक्षा करें।

अभियान संचालित कर समस्याओं का निराकरण करें।

जहां आवश्यक हो, पुलिस बल का सहयोग लेकर नागरिकों की राजस्व दिक्कतें हल करें।

Related posts

भोजपुर:भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के भोजपुर प्रथम आगमन को लेकर बैठक।

rktvnews

केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के साथ मंत्रालय के प्रदर्शन की समीक्षा की, 100 दिन के एजेंडे को प्राप्त करने की जरूरत पर जोर दिया।

rktvnews

बिल्डर के विरोध के बाद भी पंचशील ग्रीन्स 1 में मंदिर के लिये भूमि पूजन।

rktvnews

भोजपुर : अग्नि कांड के पीड़ित परिवारों के बीच चेक वितरित।

rktvnews

फादर्स डे के उपलक्ष में स्वीप गतिविधियों अंतर्गत कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

बीजेपी के घोषणा पत्र मे नौकरी और रोजगार का जिक्र नहीं : तेजस्वी

rktvnews

Leave a Comment