
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 अगस्त।भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के भोजपुर में प्रथम आगमन एवं आगामी संगठनात्मक कार्यक्रम ‘ZEN-G के साथ युवा संवाद’ को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो के जिला अध्यक्ष विभु जैन ने की।
बैठक में बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह का 1 सितंबर को भोजपुर आगमन प्रस्तावित है। उनके आगमन पर युवा मोर्चा की ओर से शहर में भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान युवा वर्ग को प्रदेश अध्यक्ष से सीधे संवाद का अवसर मिलेगा। युवा सामाजिक सरोकार, राष्ट्रहित और राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को संवाद के माध्यम से रख सकेंगे।बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, संगठन की मजबूती तथा विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी-अपनी जिम्मेदारियों एवं तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया।बैठक में पटना महानगर प्रभारी प्रेम रंजन चतुर्वेदी, युवा मोर्चा जिला प्रभारी वरुण सिंह, रविशंकर सिंह दीपक, जिला महामंत्री उमंग चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष विष्णु मिश्रा, हर्ष राज मंगलम, जिला मंत्री आकाश पांडे, प्रियांशु श्रीवास्तव, मुकेश पांडे, रत्नेश नंदन, राजन नैयर, डॉ. विकास गुप्ता, कौशल कलवार, पंकज सिंह, कमलेश कुमार, रोहित सिंह, रितेश ओझा, वैभव सुल्तान, मोहित सिंह, आशुतोष मेहता, नीरज सिंह, अंकित तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


