RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बिल्डर के विरोध के बाद भी पंचशील ग्रीन्स 1 में मंदिर के लिये भूमि पूजन।

ग्रेटर नोएडा/उत्तर प्रदेश (वरिष्ठ पत्रकार डॉ अजय ओझा) 23 जनवरी। आज जहां एक तरफ समस्त भारतवर्ष श्रीराम विग्रह की प्राणप्रतिष्ठा में हर्षोल्लास एवं समरसता से व्यस्त था वहीं ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी पंचशील ग्रीन्स 1 के निवासी बिल्डर के प्रत्येक दबाव से लड़ते हुए मंदिर निर्माण का प्रयास कर रहे थे।
सोसायटी मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र मिश्रा ने बताया कि अंततः लगभग 5000 निवासियों ने आज बिल्डर के द्वारा साम दाम दण्ड भेद इत्यादि समस्त दबावों के बावजूद सोसाइटी में मंदिर स्थापना के लिये भुमि पूजन कर दिया है।
सोसायटी में इस ऐतिहासिक कृत्य से संपूर्ण सोसाइटी राममय हो गई है। निवासियों ने कीर्तन भजन गायन, सुंदर काण्ड पाठ एवं मंत्रोच्चारण के साथ हवन करके भगवान का स्वागत किया एवं एक दिव्य मंदिर बनाने का संकल्प लिया। पूरी सोसायटी को दीपों, बिजली की झालरों और झंडों से सजा कर अयोध्या का प्रतिबिम्ब बना दिया गया।
सभी निवासियों में खुशी की लहर है। मंदिर के लिये भूमि पूजन उनकी एकता और लंबे संघर्ष का परिणाम है। अब सोसायटी में जल्द ही एक भव्य मंदिर के निर्माण का इंतजार है। ज्ञात रहे कि पंचशील ग्रीन्स 1 के निवासी लंबे समय से सोसायटी में मंदिर निर्माण के लिए प्रयासरत हैं।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई हेतु दिए गए निर्देश।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई वीएलई के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक।

rktvnews

उत्तराखंड: 25 मई से शुरू होगी हेमकुंड साहिब की यात्रा।

rktvnews

भोपाल में भूमाफियों का राज 247लोगों का प्लॉट भी कर रहे कब्ज़ा, प्रशासन से गुहार।।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 21-22 मई को केरल का दौरा करेंगे।

rktvnews

पाकुड़ जिले में बूथस्‍तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment