RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

भोजपुर : अग्नि कांड के पीड़ित परिवारों के बीच चेक वितरित।

शाहपुर के जवइनिया गाँव के अग्नि पीड़ितों के बीच चेक वितरित करते एसडीओ संजीत कुमार,सीओ शम्मा परवीन, बीडीओ राकेश कुमार व अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 25 फरवरी। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के दामोदरपुर पंचायत के जवइनिया गाँव में हुए अग्निकांड के पीड़ित परिवारों के बीच चेक का वितरण किया गया। जगदीशपुर के एसडीओ संजीत कुमार, शाहपुर सीओ शम्मा परवीन, बीडीओ राकेश कुमार, शाहपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत, बहोरनपुर ओपी थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह की उपस्थिति में अग्निकांड के 11 पीड़ित परिवारों के बीच प्रति परिवार 11 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। खाद्यान्न के रूप में चावल भी दिया गया। एसडीएम संजीत कुमार और सीओ शम्मा परवीन ने बताया कि अग्नि पीड़ित परिवारों को पॉलीथीन शीट पहले ही मुहैया कराया जा चुका है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:महिला कॉलेज शिक्षक संघ आरा द्वारा वेतन को ले विरोध प्रदर्शन जारी।

rktvnews

भोजपुर जिले के मैनपुरा में सात दिवसीय श्री राम महायज्ञ का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर :कर्नल मनु तिवारी की विदाई और नवपदस्थापित कर्नल पुनीत श्रीवास्तव का हुआ स्वागत।

rktvnews

गढ़वा:सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी पहुँची गढ़वा, बिरसा मुंडा पार्क में हुआ भव्य स्वागत।

rktvnews

रम रहे हो सब मे राम! : डा अनिल सुलभ

rktvnews

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 एक टिकाऊ भविष्य की दिशा में भारतीय नौसेना के प्रयास।

rktvnews

Leave a Comment