RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बीजेपी के घोषणा पत्र मे नौकरी और रोजगार का जिक्र नहीं : तेजस्वी

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 14 अप्रैल। नेता प्रतिपक्ष तथा पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीजेपी के घोषणा पत्र में कहीं भी नौकरी और रोजगार का जिक्र नहीं है। साथ ही महंगाई, बेरोजगारी और गरीबों को हटाने अथवा कम करने का जिक्र भी नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र में देश के 60 फ़ीसदी युवाओं, 80 प्रतिशत किसानों और देश के लगभग 6 लाख 40 हजार से अधिक गाँवों के लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि उ ऑबीजेपी के घोषणा पत्र में पिछड़े और गरीब राज्यों के विकास एवं उत्थान के लिए भी कुछ नहीं है। जिन राज्यों से लोकसभा के सबसे अधिक सांसद आते हैं उन राज्यों के विकास के लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने मेनिफेस्टो में नौकरी, रोजगार, युवा, किसान, जवान और गाँव को पूर्णत: भूल गई है।

Related posts

भोजपुर: सत्ता का दुरुपयोग कर सरकारी जमीन पर कब्जा निंदनीय: रघुपति यादव

rktvnews

इंदौर:मांगलिया डिपो से पेट्रोल-डीजल की सुचारू आपूर्ति, अफवाहों से दूर रहने की अपील।

rktvnews

भोजपुर: माले नेता ने बाढ़ प्रभावित पिरौंटा का किया दौरा।

rktvnews

नई दिल्ली:राष्ट्रपति ने सर्वोच्च न्यायालय के तीन प्रकाशनों का विमोचन किया।

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया हस्ताक्षर अभियान का आगाज।

rktvnews

गिरफ्तार अभियुक्त गया जेल।

rktvnews

Leave a Comment