RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

डीआरआई ने लखनऊ में भारतीय टेंट कछुए के 436 बच्चों का बचाव किया।

लखनऊ/ उत्तर प्रदेश 13 दिसंबर।राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई), जोनल यूनिट, लखनऊ से प्राप्त विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से अंतरराज्यीय परिवहन कर रहे एक व्यक्ति से भारतीय टेंट कछुए के 436 बच्चे जब्त किए गए।
उस व्यक्ति को कानपुर में गंगा नदी में पाए जाने वाले कछुओं के बच्चों की खेप मिली थी और वह उन्हें ग्रे मार्केट में आगे की आपूर्ति के लिए एक बस में सड़क मार्ग से वाराणसी होते हुए पश्चिम बंगाल ले जा रहा था। डीआरआई, वाराणसी के अधिकारियों ने उक्त बस को रोक कर उसकी तलाशी ली और कल तड़के कछुए के 436 बच्चों के साथ के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके भारतीय टेंट कछुओं के 436 बच्चों का बचाव किया।
वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत प्रारंभिक जब्ती के बाद, मामला आगे की जांच के लिए वन विभाग, वाराणसी, उत्तर प्रदेश को सौंप दिया गया। भारतीय टेंट कछुआ वन्य जीवन (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची 1 के तहत संरक्षित प्रजाति है।
पर्यावरण को बचाने के अपने प्रयास में, इस वित्तीय वर्ष में अब तक, डीआरआई, लखनऊ ने 5 अलग-अलग मामलों में गंगा नदी में पाए जाने वाले कछुओं के 1721 बच्चों का बचाव किया है।
अवैध व्यापार और रहने के स्थान का क्षरण इन प्रजातियों के लिए बड़ा खतरा है।

Related posts

वैशाली:डीएम की अध्यक्षता में हाजीपुर में पाइप्ड नेचुरल गैस परियोजना की समीक्षा, कार्य में तेजी लाने के निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:तरारी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा स्पेशल कैंप का किया गया आयोजन।

rktvnews

राजस्थान, गुजरात और तमिलनाडु पवन ऊर्जा अपनाने में शीर्ष उपलब्धि हासिल करने वाले राज्य बने

rktvnews

उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के वनटांगिया ग्राम जंगल तिकोनिया नम्बर-3 के विकास हेतु 185 करोड़ रुपये की कुल 74 परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

rktvnews

दरभंगा:राज्यस्तरीय विद्यालय कराटे (बालिका) प्रतियोगिता हेतु दरभंगा टीम वैशाली के लिए रवाना।

rktvnews

दुमका:फूलो–झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment