RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

27 दिसंबर को लखनऊ में मनाई जाएगी महाराजा खेत सिंह खंगार की जयंती, राष्ट्रीय अध्यक्ष ओंकार सिंह ठाकुर ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी।

राजधानी के गांधी भवन में आयोजित होगा भव्य कार्यक्रम यूपी, एमपी, बिहार समेत अन्य राज्यों से समाज के लोग होंगे एकत्रित! होगी बुंदेलखंड की लोक-कला की प्रदर्शनी।

लखनऊ/उत्तर प्रदेश (मुस्कान) 13 दिसंबर।अखिल भारतीय खंगार क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओंकार ठाकुर (विक्का भईया) ने रविवार को हुई एक पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि खंगार क्षत्रिय कुलभूषण गणकुंडार अधिपति महाराजा खेत सिंह खंगार की जयंती 27 दिसंबर 2023 उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गांधी भवन में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में खंगार क्षत्रिय समाज के प्रतिभाशाली बुजुर्गों, पुरुषों, महिलाओं व बालिकाओं को प्रतिभा अलंकरण पारितोषिक से सम्मानित किया जाएगा। क्रार्यक्रम में विभिन्न कैबिनेट मंत्री व क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय नेता व समाजसेवी शिरकत करेगें। अपना दल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव युवा मंच ओंकार ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, बिहार आदि राज्यों से विशेषतः बुंदेलखंड से लोग शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न लोक कलाओं की प्रदर्शनी भी देखने को मिलेगी।
बता दें कि इसी वर्ष फरवरी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला मुख्यालय से सटे बबेरू रोड में बाईपास चौराहे पर स्थापित महाराजा खेत सिंह खंगार जूदेव की प्रतिमा का अनावरण किया था। गौरतलब है कि 12वीं सदी में जब देश, विदेशी आक्रांताओं और घुसपैठियों का सामना कर रहा था, तब महाराजा खेत सिंह खंगार ने जूनागढ़ की धरती से पृथ्वीराज चौहान के सहयोगी व सहभागी की भूमिका निभाई थी। पृथ्वीराज के साथ खेत सिंह खंगार ने अपनी पराक्रम शौर्य एवं वीरता का प्रदर्शन किया।

Related posts

भोजपुर: वरिष्ठ नागरिकों के रेलवे किराया में छूट को ले चरणबद्ध आंदोलन की रूप रेखा की गई तैयार।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर सशस्त्र बलों का नेतृत्व किया; उन्होंने 2,500 सैनिकों के साथ विभिन्न आसन और श्वास प्राणायाम किए।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

rktvnews

जयपुर:पूर्व सैनिकों के सम्मान में ‘ऑनर रन’ मैराथन का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बंदर सेरी बेगवान में उमर अली सैफुद्दीन मस्जिद का दौरा किया।

rktvnews

महिलाओं के खिलाफ हिंसा को ‘लक्षणात्मक रोग’ कहा जाना निंदनीय:उपराष्ट्रपति

rktvnews

Leave a Comment