RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

बक्सर: डीएम ने आत्मा के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय किसान मेला का किया शुभारंभ।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)21 दिसंबर।कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा), बक्सर के तत्वाधान में दो दिवसीय किसान मेला का 20 दिसम्बर को जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।
जिला पदाधिकारी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मा द्वारा किसानों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने हेतु प्रदेश में एवं बाहर उत्कृष्ट संस्थानों में भेजा जाता है। प्रशिक्षित कृषक अपने जिले में कृषि व कृषि से संबद्ध क्षेत्र में प्रदर्शनी प्लॉट तैयार करें, ताकि हमारे जिले में भी प्रदेश के बाहर के कृषक परिभ्रमण करे।
जिला पदाधिकारी ने जैविक खेती पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भविष्य के भावी पीढ़ियों के सुरक्षित स्वास्थ हेतु जैविक खेती अवश्य करें। कोई भी कृषक पराली नहीं जलाए अन्यथा पराली जलाने में दोषी पाये जाने पर संबंधित कृषक को सरकारी अनुदान से वंचित कर दिया जाएगा।
उप विकास आयुक्त ने कहा कि आत्मा द्वारा आयोजित फल-फूल- सब्जी प्रदर्शनी नवाचार प्रयोग है। इस प्रदर्शनी में एक से बढ़कर एक उत्पाद किसानों के प्रतिभा को प्रदर्शित कर रहे थे।
जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों के प्रगतिशील किसानों के लिए फल-फूल-सब्जी के वर्ग में प्रतियोगिता कराई गई है। मूल्यांकन उपरांत आज 21 दिसंबर को प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
पराली प्रबंधन हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। मेले में लाए गए सभी कृषि उत्पाद प्रदर्शनी का अवलोकन जिला पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त द्वारा किया गया।
तकनीकी सत्र के दौरान किसान मेला में प्राचार्य वीर कुंवर सिंह कृषि विद्यालय डुमरांव रेयाज अहमद एवं सहायक प्रध्यापक डॉ प्रणव पाण्डेय व डॉ प्रदीप कुमार ने तकनीकी जानकारी प्रदान करते हुए किसानों के समस्याओं का मौके पर समाधान किया।
कृषि विज्ञान केंद्र बक्सर के विशेषज्ञ ने क्रमशः बीज उत्पादन एवं कीट व्याधि प्रबंधन पर विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए किसानों के प्रश्न का जवाब दिया।
किसान मेला में सहायक निदेशक कृषि यंत्रीकरण, सहायक निदेशक उद्यान उप परियोजना निदेशक सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने विभाग से संबंधित जानकारी दी।
किसान मेला में एक से बढ़कर एक स्टॉल लगाया गया था जिसमें विभु मशरूम केंद्र, इफको, जागृति पूषा मशरूम एफपीओ, राजपुर एफपीओ, सहजानंद मशरूम एफपीओ, दियरांचल एफपीओ, मदन वाटिका नर्सरी, आयुष इंटरप्राइजेज सहित तीस की संख्या में कृषि व कृषि से संबद्ध विभाग द्वारा स्टॉल लगाया गया था।
अनुमंडल कृषि पदाधिकारी बक्सर/डुमरांव, डीपीएम जीविका सहित प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार के साथ सभी प्रखंडों से प्रगतिशील कृषक उपस्थित थे।
मेला का आयोजन आज 21 दिसंबर को भी होगा जिसमें बिहार कौशल विकास मिशन द्वारा संचालित आरपीएल के सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं फल फूल सब्जी प्रतियोगिता में सफल किसानों को पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

Related posts

राजस्थान:अनुसूचित जाति-जनजाति, सफाई कर्मचारी, दिव्यांगजन व अन्य पिछड़ा वर्ग स्वरोजगार ऋण के लिए अब कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ के विशेष ‘एग्जाम वॉरियर्स’ एपिसोड को देखने की अपील की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने हम्पी कोनेरू को 2024 फाइड महिला विश्व रैपिड चैम्पियनशिप जीतने पर बधाई दी।

rktvnews

भाजपा भोजपुर ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का किया आयोजन!ऑडियो माध्यम से कार्यक्रम का हिस्सा बने केंद्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह।

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक मंदिर परिसर में स्थित छात्रावास में छात्रों को उनके शिक्षक द्वारा गर्म लोहे की छड़ से दागने की कथित घटना का स्वतः संज्ञान लिया।

rktvnews

भोजपुर : कन्या रत्न सम्मान योजना का संकुल स्तरीय संघों एवं ग्राम संगठनों के माध्यम से करें व्यापक प्रचार-प्रसार: उपविकास आयुक्त

rktvnews

Leave a Comment