RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री की उपस्थिति में डॉ. मोहन यादव ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 13 दिसंबर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आज राजधानी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह में डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
राज्यपाल ने जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल को उप मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने नवनिर्वाचित विधायक, भारतीय जनता पार्टी के राज्य, संभाग, जिला और विकासखंड स्तरों के सभी पदाधिकारी और लाखों की संख्या में कार्यकर्ता, स्वयंसेवक और आम नागरिक उपस्थित थे।
भव्य शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केन्द्रीय नागरिक विमानन और इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।
समारोह में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री महाराष्ट्र एकनाथ शिंदे, मुख्यमंत्री गुजरात भूपेन्द्र पटेल, मुख्यमंत्री मणिपुर एन. बीरेन सिंह, मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री मेघालय कोंराड संगमा, उप मुख्यमंत्री महाराष्ट्र देवेन्द्र फड़नवीस, उप मुख्यमंत्री महाराष्ट्र अजीत पवार एवं नागालैण्ड के उप मुख्यमंत्री वाय. पैटन शामिल हुए।
इसके साथ ही राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी.एल. संतोष, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, म.प्र. भाजपा अध्यक्ष वी.डी. शर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय तथा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन के साथ आरंभ हुए शपथ ग्रहण समारोह का संचालन मुख्य सचिव वीरा राणा ने किया। समारोह में देश के प्रमुख साधु संत भी सम्मिलित हुए।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से आए बड़ी संख्या में आमजन ने उत्साह से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अभिवादन किया। कार्यक्रम का समापन पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन के साथ हुआ।

Related posts

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशिक्षु महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित कीं।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सशस्त्र सीमा बल (SSB) के सभी जवानों और उनके परिवारों को स्थापना दिवस की बधाई दी।

rktvnews

चतरा:10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन,बतौर मुख्य अतिथि मंत्री सत्यानन्द भोक्ता हुए शामिल।

rktvnews

जन सुराज पार्टी की घोषणा से पहले PK का बड़ा वादा…!

rktvnews

कोविड-19 अपडेट।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने आरा नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर शीतलहर से प्रभावित जरूरतमंद परिवारों के बीच किया कंबलों का वितरण।

rktvnews

Leave a Comment