
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 दिसंबर।आज शनिवार को वीर कुँवर सिंह विश्वविधालय, आरा के आर्ट्स एवं कॉमर्स के महाविधालय निरीक्षक के पद पर पूर्व प्राचार्य,( डी० के० कॉलेज डुमराँव ) डॉ० राजू मोची मोची जी की नियुक्ति होने पर सीनेट सदस्य डॉ० विनोद कुमार सिंह ने उन्हें बुके प्रदान कर बधाई एवं शुभकामना प्रेषित की। साथ ही उन्होंने राजू मोची को महाविधालय निरीक्षक के पद पर नियुक्ति होने पर कुलपति प्रो०(डॉ०) शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी एवं कुलसचिव प्रो०(डॉ०) रामकृष्ण ठाकुर को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर प्राचीन इतिहास के विभागाध्यक्ष प्रो०(डॉ०) अरविन्द कुमार सिंह, वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो०(डॉ०) चक्रपाणि मिश्रा , प्रॉक्टर राकेश कुमार, छात्र नेता मोनू यादव, राजू यादव एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
