RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:गांधी जयंती पर भाकपा-माले,आइसा-आरवाईए की ओर से आरा में निकला देश बचाओ मार्च।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा: माले

एसआईआर की प्रक्रिया रद्द करो:माले

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)02 अक्टूबर।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 157 वीं जयंति के अवसर भाकपा-माले,आइसा आरवाईए के राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत आरा में देश बचाओ मार्च आयोजित किया गया!
मार्च शिवगंज से निकलकर आरा सदर अस्पताल स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण अर्पित किया गया!
यह मार्च मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा चुनाव चोरी के खिलाफ वामदलों का देशव्यापी विरोध सप्ताह के तहत ज्ञानेस कुमार को बर्खास्त करो,SIR (एसआईआर) निलंबित करो,SIR (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से काटे गए तमाम नामों को बहाल करो,चुनाव आयोग की स्वतंत्र एवं लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली बहाल करो,चुनाव आयुक्तों की बहाली की वर्तमान प्रणाली रद्द करो,चुनाव आयुक्तों की बहाल करने वाली कमिटी में सुप्रीमकोर्ट के मुख्यन्यायधीश को शामिल करो,SIR (एसआईआर) के बाद हुए बिहार चुनाव को रद्द करो आदि मांगों को आयोजित किया गया!
इस अवसर सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य राजू यादव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाखों लोगों ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ लड़कर देश की आजादी दिलाई थी,लेकिन आज देश में उसी आजादी,संविधान व लोकतंत्र को अंग्रेजों के मुखबिरी करने वाली नरेंद्र मोदी की सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के जरिए लोकतंत्र, संविधान को पूरी तरह से खत्म करने पर तूली हुए है!मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को देश में निष्पक्ष चुनाव कराने का संवैधानिक अधिकार है लेकिन यह ज्ञानेश कुमार मोदी सरकार के इशारे देश में पूरी चुनाव प्रक्रिया को जैसे एसआइआर के जरिए 13 करोड़ लोगों का नाम काट कर उनके संवैधानिक अधिकार को खत्म कर दिया है!
आगे माले सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले राज्य कमेटी सदस्य व अगियांव के पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन ने कहा कि अभी हाल इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में छपी खबर के अनुसार चुनाव आयोग में न्यूनतम लोकतंत्र को भी खत्म कर दिया है!चुनाव आयोग में फैसले भी बहुमत से नहीं लिए जा रहे हैं!इसलिए आज देश में लोकतंत्र व देश को बचाने के ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए आंदोलन शुरूआत हो चुकी है!
आगे माले नेताओं ने लोगों से लोकतंत्र व संविधान को बचाने की लड़ाई शामिल होने की अपील की है!
देश बचाओ मार्च में भाकपा-माले राज्य कमेटी सदस्य विजय ओझा,नगर सचिव सुधीर सिंह,राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी,राज्य कमेटी सदस्य संगीता सिंह,जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम,जिलाध्यक्ष विकास कुमार,आरवाइए जिला सचिव निरंजन केसरी,जिलाध्यक्ष विशाल कुमार,आइलाज नेता अमीत कुमार बंटी,रौशन कुशवाहा,दीनानाथ सिंह,हरिनाथ राम,साहिल अरोरा,संतविलास राम,संस्कृतिमा,छोटी,वार्ड पार्षद मु०राजन,अनुप कुमार,विवेक कुमार,सुमित कुमार,अखिलेश गुप्ता,अमित यादव,राजा श्रीवास्तव,धनोज यादव,राहुल गुप्ता,छोटेलाल सिंह,राजेश कुमार,रितेश कुमार,जगजीवन राम,संजय गुप्ता सहित कई लोग शामिल थे!
कार्यक्रम का संचालन आइसा जिला सचिव जयशंकर प्रसाद ने किया!
यह जानकारी भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पत्रकारों को दी!

Related posts

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने वाराणसी में बाल संरक्षण, बाल सुरक्षा और बाल कल्याण पर छठे क्षेत्रीय परिचर्चा का आयोजन किया।

rktvnews

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय सहित 6 कुल सचिवों के कार्यों पर लगी रोक।

rktvnews

एआई की वजह से बाधा के बावजूद मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में जबरदस्त वृद्धि की संभावना: सीआईआई के बिग पिक्चर समिट में सूचना और प्रसारण सचिव

rktvnews

भोजपुर:आरा नगर रामलीला समिति के नये सचिव एवं कोषाध्यक्ष का हुआ मनोनयन।

rktvnews

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव को पोषण ट्रैकर ऐप के लिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार (नवाचार श्रेणी) प्रदान किया गया।

rktvnews

भोजपुर:केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से नई दिल्ली में जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष ने मिल दी नववर्ष की शुभकामना।

rktvnews

Leave a Comment