RK TV News
खबरें
Breaking Newsसांस्कृतिक

मड़नपुर अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन की तैयारियां पूरी।

आरा/भोजपुर 26 नवंबर।भोजपुर के मड़नपुर ग्राम में आगामी 27 नवंबर को अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन की तैयारीयां पूरी कर ली गई है। स्वतंत्रता सेनानी, बहुचर्चित संगीत वाग्येकार सह पूर्व मुखिया स्व. पंडित दूधेश्वर लाल के पुण्यतिथि पर देश जाने माने राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय संगीतज्ञ कला प्रस्तुति के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुये स्व. लाल के सुपुत्र व संयोजक कृष्णनंदन प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि इस् सम्मेलन में पंडित दूधेश्वर लाल की स्मृति में सांस्कृतिक मंच बनाया गया है जिसका उद्घाटन सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित रामप्रकाश मिश्र जी करेंगे । इस् आयोजन के सह संयोजक शिवनंदन प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि इस् सम्मेलन में कई देशों में यात्रा कर चुके तबला वादक अजय कुमार दुबे उर्फ पप्पू महाराज व दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के कलाकार सुबोध कुमार स्वतंत्र तबला वादन प्रस्तुत करेंगे। वहीं वरिष्ठ संगीतज्ञों में बनारस घराने के बहुचर्चित गायक पंडित रामप्रकाश मिश्र, दूधेश्वर लाल की सुपुत्री विदुषी बिमला देवी, धनंजय कुमार व युवा कलाकारों में श्रेया पाण्डेय व निमेश कुमार गायन प्रस्तुत करेंगे। कथक गुरु बक्शी विकास अपने शागिर्दों में दूरदर्शन के कलाकार अमित कुमार, राजा कुमार, खुशी कुमारी गुप्ता व कुमारी रूपा के साथ कथक प्रस्तुत करेंगे।

Related posts

छत्तीसगढ़ी : मुख्यमंत्री को शिक्षक ने भेंट किया विज्ञान जागरूकता अभियान का एल्बम।

rktvnews

पंचायती राज मंत्रालय में सचिव विवेक भारद्वाज और ग्रामीण विकास मंत्रालय में सचिव शैलेश कुमार सिंह ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के उपलक्ष्य में जमीनी स्तर पर शासन के मुद्दे पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन किया

rktvnews

बीपीएससी 69वीं संयुक्त (प्रारम्भिक) प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर की गई ब्रीफिंग।

rktvnews

भोजपुर: RYA ने भगत सिंह-सुखदेव-राजगुरु की शहादत दिवस को देशव्यापी युवा हुंकार मार्च के रूप में मनाया।

rktvnews

जलदाय मंत्री से मिला डेनमार्क का प्रतिनिधि मण्डल आपसी सहयोग से जयपुर, भीलवाड़ा एवं नवलगढ़ में पेयजल प्रबंधन, गैर राजस्व जल (छीजत) में कमी लाने के होगें कार्य

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने कर -करेत्तर राजस्व संग्रह के संबंध में की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment