RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

वैशाली: मतदाता सूची में 18 वर्ष पूरे कर चुके युवाओं का नाम जोड़ने को ले जिलाधिकारी की बैठक।

वैशाली/बिहार 06 नवंबर।जिला में मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। 01 अक्टूबर 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी युवाओं का नाम एवं छूटे हुए लोगों का नाम जोड़ा जाना है। इसको लेकर जिलाधिकारी के द्वारा वैशाली समाहरणालय सभागार में जीविका, आईसीडीएस,निजी विद्यालयों के प्राचार्यों ,प्रखंड कम्युनिटी मोबिलाइज, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी एवम डीसीएलआर के साथ बैठक कर इस संबंध में लक्ष्य निर्धारित कर सभी फील्ड ऑफिसर को टास्क दिया गया।
आज ही हाजीपुर स्थित बिका में जिला के सभी विकास मित्रों के साथ बैठक कर उप विकास आयुक्त वैशाली के द्वारा भी जिला के सभी महादलित टोले का सर्वे कर लेने का निर्देश दिया गया है ताकि हर व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा सके। जिलाधिकारी के द्वारा वैसे सभी लोगों से अपील की गई है जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है वे अपना आवेदन फॉर्म 06 में भरकर ऑनलाइन या ऑफलाइन जमा करा दें।

Related posts

झारखंड:हिंदुस्तान की सबसे भ्रष्ट सरकार है चंपई सोरेन सरकार : शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

झारखण्ड:ग्रामीण विकास सचिव चंद्रशेखर की अध्यक्षता में स्टेट प्लांटेशन एडवाइजरी की बैठक।

rktvnews

देवघर:श्रावणी मेला झारखंड की पहचान हैं: मंत्री

rktvnews

भोजपुर: राधा शरण सिंह कप फुटबॉल लीग चैंपियनशिप: दक्षिण एकौना और गड़हनी की टीमें बनी विजेता।

rktvnews

योगी आदित्यनाथ ने की ‘शतक’ की सराहना ,कहा “आरएसएस की 100 वर्षों की यात्रा पर बनी यह फिल्म एक प्रेरणादायी पहल है”

rktvnews

भोजपुर एसपी ने बड़हरा थाना का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment