RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भोजपुर:महाराणा प्रताप के वीर गाथा पर होने वाले आयोजन की तैयारी पूरी!जिले भर से गणमान्य अतिथि होंगे सम्मिलित:संयोजक भाई बरमेश्वर

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 10 अक्टूबर।इतिहास के पन्नों में अमिट नाम,अपने पराक्रम और वीरता से दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाले महाराणा प्रताप के जीवन पर आधारित भव्य कार्यक्रम का आयोजन नागरी प्रचारिणी सभागार में 11 अक्टूबर को होने जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाराणा फाउंडेशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय सिंह एमएलसी उपस्थित रहेंगे। इस सम्मेलन में हजारों लोगों के आने की संभावना है।
संयोजक भाई बरमेश्वर ने बताया कि पूरे कार्यक्रम की तैयारी कार्यकर्ताओं द्वारा हो चुकी है ।सभी लोग अपने अतिथियों के स्वागत के लिए तैयार हैं।सब का हौसला बढ़ाते हुए कहा की इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना, सामाजिक समरसता कायम रखना,वीरता और शौर्य के प्रतिक, भारतीय सभ्यता और संस्कृति को कायम रखने वाले महाराणा प्रताप के जीवन संदेश को जन जन तक पहुंचाने के लिए आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए जिला के सभी लोगों को निमंत्रित किया जा रहा है। आप सभी एकत्रित होकर वीर बकुडा महाराणा प्रताप के जुड़ी अनसुनी पहलुओं पर जानकारी दी जाएगी जो समाज के लिए वर्तमान समय में अति महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त करने की जरूरत है। रितेश कुमार सिंह उर्फ बंटी मृत्युंजय भारद्वाज, अनिल सिंह मुखिया, मनोज नेता, मनोज सिंह प्रमुख, बरमेश्वर सिंह, मंटू सिंह मुखिया, महेंद्र सिंह मुखिया, विनय सिंह मुखिया, संजय सिंह मुखिया, रितेश मुखिया, सदानंद सिंह ,देवेंद्र सिंह ,ठाकुर राज,डा दिनेश आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:कुलपति ने किया “मानस वार्ता “पत्रिका का विमोचन।

rktvnews

भोजपुर:दो अज्ञात लावारिस शवो का किया दाह संस्कार।

rktvnews

जीविका दीदियों संग एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

बक्सर:विश्वामित्र महोत्सव का आयोजन।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने जीविका कौशल रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

झारखंड:सांसद संस्कृति महोत्सव और राष्ट्रीय कथक महोत्सव का भव्य आयोजन रांची में।

rktvnews

Leave a Comment