आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 10 अक्टूबर।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के सेवानिवृत कर्मचारी अपनी वेतन और अन्य सुविधा लेने के लिए दिन भर भूख हड़ताल पर बैठे रहे और आने जाने वाले लोगों से अपनी फरियाद सुनाते रहे।
बताते चलें कि 129 शिक्षकेतर कर्मियों का माननीय पटना उच्च न्यायालय से सेवा सामंजन का आदेश हो चुका है। जिसमें 17कालेज के 54 पहले ही सेवानिवृत हो चुके हैं,15 दिवंगत हो चुके हैं ,और 60 कर्मचारी कार्यरत हैं। इन्हीं कर्मचारियों में कार्यरत कर्मियों का भुगतान कॉलेज अपने स्तर से कर रहा है लेकिन 54 सेवानिवृत्ति से कर्मचारी अपनी सुविधा के लिए दर-दर भटक रहे कोर्ट के आदेश के बावजूद भी इन्हें साथ अक्टूबर को मौन धरना दिया 10 अक्टूबर को भूख हड़ताल पर गए लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कर्मचारियों ने निर्णय लिया है कि ऐसी स्थिति में अगर विश्वविद्यालय इनकी बातों पर कोई सुनवाई नहीं कर रहा है तब 26 अक्टूबर से आमरण अनशन पर बैठेंगे। अंजाम जो भी हो, अब अंतिम हथियार यही है इसकी सूचना और समस्या कागजात को तमाम पदाधिकारी को प्रेषित करने का भी निर्णय हो चुका है।
उपस्थित लोगों में विजय कुमार सिंह एच रहमान मोहम्मद शाहबुद्दीन शेषनाथ सिंह राम जी राय देवशरण सिंह यादव कन्हैया सिंह राम प्रसन्न सिंह प्रेम कुमार सिंह चंद्रभूषण सिंह आदि रहे।
