RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

बक्सर: डीएम ने जीविका कौशल रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

जीविका कौशल रथ को हरी झंडी दिखा रवाना करते डीएम अंशुल अग्रवाल

बक्सर/बिहार 23 फरवरी।जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा गुरूवार को जीविका कौशल रथ को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस कौशल रथ बक्सर को सभी प्रखंडों के बाजार एवं ग्राम स्तर पर 22 से 26 फरवरी 2024 तक चलाया जाएगा। गरीबी निवारण हेतु बिहार सरकार बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहार दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण योजना के तहत जीविका बक्सर की ओर से ग्रामीण बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है।
दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना अंतर्गत कौशल के विभिन्न आयामों अर्थात रोजगार सृजन कैसे हो, इसमें अधिक से अधिक प्रतिभागी कैसे भाग ले, कैसे समुदाय के बीच रोजगार के अवसर उपलब्ध कराया जा सके, कौन-कौन सी कंपनियां भाग ले रही हैं तथा क्या सुविधा प्रदान करेगी इत्यादि। इस कौशल रथ के माध्यम से युवाओं के बीच रोजगार सृजन से संबंधित समुचित जानकारी उपलब्ध कराना, उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना तथा उन्हें कला कौशल प्रदान की जानकारी देना है।
प्रबंधक रोजगार जीविका के द्वारा बताया गया कि अभी भी ऐसे कई युवा हैं जिन्हें रोजगार सृजन से संबंधित आवश्यक जानकारी समय से नहीं मिल पाती है जिसके वजह से वे पात्रता रखते हुए भी रोजगार के अवसर से वंचित रह जाते हैं। इस कमी को न्यून करने की दृष्टिकोण से कौशल रथ चलाया जाएगा साथ ही जीविका जॉब कौशल के बारे में सभी जानकारी सामुदायिक समन्वयको के द्वारा प्रत्येक पंचायतों में दिया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक एवं अन्य जीविका कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

आर्थिक संबंधों को मजबूत करने तथा 8वें फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव में हिस्सा लेने के लिए पीयूष गोयल सऊदी अरब का दौरा करेंगे।

rktvnews

भोपाल:देह की तू फिक्र न कर, जाएगी एक दिन बिखर”सारे विषय दिमाग से पढ़े जाते हैं, परंतु साहित्य पढ़ने के लिए दिल और दिमाग दोनों चाहिए: डॉ प्रभु शंकर शुक्ल

rktvnews

“उसके बूटों के नीचे दबा है एक देश, भाग रहे हैं लोग” : कवयित्री विमल किशोर

rktvnews

भोजपुर : जिलाधिकारी ने किया प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय बड़हरा का निरीक्षण।

rktvnews

बक्सर:डीएम ने की लोक शिकायत की द्वितीय अपील की सुनवाई।

rktvnews

भोजपुर भाजपा संयुक्त मोर्चा की बैठक में कई अहम मुद्दे पर हुआ विचार!जीत के संकल्प से महिलाएं सक्रिय:जिलाअध्यक्ष ममता सिंह

rktvnews

Leave a Comment