RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:कुलपति ने किया “मानस वार्ता “पत्रिका का विमोचन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 जनवरी।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग में शुक्रवार को”मानस वार्ता “पत्रिका का विमोचन वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा किया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि व उद्घाटन कर्ता
प्रो शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी, विशिष्ट अतिथि के रूप में इंडियन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रोफेसर तारिणी जी,कुलसचिव प्रो रणविजय कुमार, प्रॉक्टर डॉ लाल बाबू सिंह सीसी डी सी प्रो प्रसूनजय कुमार सिंहा थे। सामूहिक दीप प्रज्वलित से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।मंच संचालन मनोविज्ञान विभाग की डॉक्टर प्रियंका पाठक ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर यशवंत कुमार ने किया। सभी अतिथियों को सम्मानित करने के पश्चात सरस्वती वंदना श्रेयांश भारद्वाज ने प्रस्तुत किया। मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष अध्यक्ष प्रोफेसर लतिका वर्मा ने आए हुए अतिथियों का विधिवत स्वागत किया और पत्रिका मानस वार्ता के विषय में लोगों को अवगत कराया ।इस पत्रिका का थीम “स्वकरुणा एवं कल्याण “था। अपने आप के प्रति दया, सहानुभूति और समझदारी का भाव रखना,अपनी कमियों और गलतियों को समझना और अपने आप को सहारा और समर्थन देना,यही सबसे महत्वपूर्ण है।पत्रिका में कई लेख ,सभी महाविद्यालयों के मनोविज्ञान विभाग की गतिविधियां, उपलब्धियां आदि का भी वर्णन साझा किया गया है।शिक्षकों और छात्रों तथा कई एलुमनी के द्वारा उनके सक्सेस स्टोरी को भी साझा किया गया है,ताकि छात्र लाभान्वित और प्रेरित हो सके।
कुलपति प्रो शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने विभाग के इस प्रयास को मील का पत्थर कहा और कहा कि मनोविज्ञान विभाग ने इस पत्रिका को प्रकाशित करके विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने सभी विभागों को करने के लिए प्रेरित भी किया।प्रो रणविजय कुमार ने भी अपने वक्तव्य में कहा की शैक्षणिक गतिविधियां और अकादमिक गतिविधियां हमेशा विभाग के द्वारा आयोजित होनी चाहिए। इससे सभी छात्र एवं शिक्षक भी सक्रिय रहते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।प्रो प्रसंजय कुमार सिन्हा ने अपने आशीर्वचन में कहा कि एक बहुत ही सुंदर प्रयास मनोविज्ञान विभाग के द्वारा आज किया गया। आज यह पहली पत्रिका है जो किसी विभाग में प्रकाशित किया है।
इंडियन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रोफेसर तारिणी जी ने बहुत ही उत्साहित और खुश होकर कहा कि पूरे बिहार में किसी भी विश्वविद्यालय में अभी तक मनोविज्ञान विभाग से ऐसी पत्रिका का प्रकाशन नहीं हुआ है ।इसके लिए उन्होंने प्रोफेसर लतिका वर्मा को बहुत साधुवाद दिया तथा उनके पूरे टीम को उनके मेहनत और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। प्रोफेसर लतिका वर्मा ने डॉक्टर प्रियंका पाठक ,डॉ कुमारी प्रीतिका ,छात्र विकास गुप्ता को सम्मानित करते हुए कहा की इन तीनों का सहयोग इस पत्रिका के प्रशासन में भरपूर रहा और उनके अथक प्रयास का यह फल आज प्राप्त हुआ।
प्रमुख उपस्थिति में वकुटा के अध्यक्ष प्रो चंचल पांडे ,सचिव शशि भूषण राय, मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार, डॉक्टर निहारिका सिन्हा ,डॉक्टर सादिया हबीब, डॉक्टर भवप्रिता कुमारी, रामेंद्र कुमार सिंह ,डॉक्टर सुप्रिया पाठक ,डॉ चंदन कुमार, डॉ के सी चौधरी ,डॉक्टर वाचस्पति दुबे, डॉक्टर कृष्ण कुमार, डॉक्टर साधना रावत ,डॉ साधना कुमारी, डॉ खुशबू कुमारी,डॉ मंजू सिंह , स्मिता सिंह आदि उपस्थित थी ।शोधार्थियों में विकास सिंह, गुड़िया कुशवाहा ,अभिनव, सुशील ,विकास गुप्ता, निवेदिता कुमारी ,सुशील ठाकुर, विकास कुमार, प्रीति कुमारी, प्रियंका कुमारी आदि उपस्थित थे। छात्रों में अमन श्रेया साक्षी आदि ने महत्वपूर्ण सहयोग किया।

Related posts

प्रधानमंत्री ने गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दी।

rktvnews

भोजपुर:बिजली चोरी और मारपीट के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी।

rktvnews

आईसीजी ने केरल तट के पास फंसे भारतीय मछुआरे की नाव का बचाव किया, जिसमें 11 लोग सवार थे।

rktvnews

जयपुर:वंदे भारत एक्सप्रेस का किशनगढ़ रेलवे स्टेशन पर हुआ स्टॉपेज, केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी के नेतृत्व में स्वागत।

rktvnews

सायबर अपराधियों के सॉफ्ट टारगेट को हार्ड टारगेट बनाने में प्रतिभागी योगदान करें:राज्यपाल मंगूभाई पटेल

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में बक्सर एवं ब्रह्यपुर विधान सभा क्षेत्र के सेक्टर पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment