RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

महत्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर संत जेवियर्स स्कूल में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित।

आरा/भोजपुर 2 अक्टूबर।आज 2 अक्टूबर को गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन के अवसर पर संत जेवियर्स +2 एकाडमी धोबहाँ के डायरेक्टर सनोज कुमार द्वारा एक मेगा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आयोजन मे मुख्य अतिथि के रूप में मेजर राणा प्रताप सिंह रिटायर्ड बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष हुए शामिल हुए।
मेजर राणा प्रताप सिंह द्वारा बच्चों के साथ मिलकर सबसे पहले गांधी जयंती के बारे में बच्चों को बताया गया उसके बाद कुछ बच्चे जिनका आज जन्मदिन था उसको गिफ्ट के तौर पर स्कूल के तरफ उन्होंने सभी बच्चों को पेड़ दिया और फिर बाद में बच्चों से ही स्कूल के प्रांगण में लगभग 20 पेड़ को लगवाया गया।मेजर राणा प्रताप सिंह ने बताया कि पेड़ लगाना वह भी गांधी जी के जन्मदिन के अवसर पर बहुत ही अच्छा काम है यह हमेशा ऑक्सीजन,फल,एवं औषधि आदि देते रहते हैं और इसके चलते ही हम लोग जीवन को बचा पाएंगे इससे पर्यावरण का बचाव होगा और हम लोग सांस ले पाएंगे इस मौके पर संत जेवियर्स +2 एकाडमी,के डायरेक्टर सनोज कुमार ने सभी को पेड़ो की सुरक्षा एवं देखरेख करने का संकल्प दिलाया, साथ ही स्कूल के तरफ से प्रत्येक बच्चे के प्रत्येक जन्मदिन के मौके पर स्कूल की तरफ से बच्चों को पेड़ देकर पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत सभी बच्चों को पेड़ देते रहने की बात दुहराई। उन्होंने बताया की अभी तक इस कार्यक्रम के तहत लगभग 6800 पेड़ बाटे जा चुके है, और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। आयोजन में प्रिंसिपल निशा गुप्ता,शिक्षक ,शिक्षिकाएँ और सभी स्टाफ ने भागीदारी निभाई ।

Related posts

भोजपुर:प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षकों की समस्या और संगठन की मजबूती पर हुआ विमर्श।

rktvnews

गिरिडीह: 18 अगस्त से नहीं होगी गृह रक्षकों की शारीरिक दक्षता एवं लिखित जाँच परीक्षा,तिथि में किए बदलाव।

rktvnews

भोजपुर : त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री काॅलेज मे एक दिवसीय सेमिनार आयोजित।

rktvnews

मध्य प्रदेश में तीसरे दल की आवश्यकता और अपना दल (एस) की भूमिका।

rktvnews

बोकारो:डालमिया भारत फाउंडेशन के सॉफ्ट टॉय मेकिंग कार्यक्रम के माध्यम से सशक्त हो रहीं महिलाएँ।

rktvnews

रामगढ़:सदर अस्पताल रामगढ़ में डायलिसिस सेन्टर का हुआ शुभारंभ’।

rktvnews

Leave a Comment