RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षकों की समस्या और संगठन की मजबूती पर हुआ विमर्श।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 अप्रैल। रविवार को बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोपगुट)भोजपुर की जिला कमिटी की बैठक अध्यक्ष राजाराम सिंह ‘प्रियदर्शी’ के आनंद नगर आवास पर हुई । बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष, कृष्ण सिंह विमल व संचालन जिला सचिव, धर्म कुमार राम ने किया।बैठक में शिक्षकों की लंबित समस्याओं तथा संगठन को मजबूत करने हेतु अगली कार्य योजना पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में जिला संयुक्त सचिव, डॉ.मनोज कुमार गुप्ता ने कमिटी का किसी बैंक में खाता खोलने का मुद्दा उठाया जिसे सर्व सम्मति से मंजूर हुआ।उपाध्यक्ष, सत्येंद्र कुमार सिंह ने वार्षिक/अर्द्ध वार्षिक पत्रिका का प्रकाशन शुरू किया जाए।पत्रिका में जिले में संघ की सांगठनिक गतिविधियों के साथ-साथ शिक्षा विभाग द्वारा समय- समय पर जारी विभागीय पत्रों का संकलन कर प्रकाशित किया जाए जिसे मंजूर किया गया। जिलाध्यक्ष की अनुमति से राजाराम सिंह प्रियदर्शी को पत्रिका के प्रधान संपादक, मनोज कुमार किरण को सह संपादक एवं डॉ.मनोज कुमार गुप्ता को प्रबंध संपादक की जिम्मेवारी दी गई।सभी पदधारकों से पूर्व से तय मासिक अंशदान को जमा करने का अनुरोध किया गया।कोषाध्यक्ष, मनोज कुमार किरण ने पूर्व के आय- व्यय के बारे में बताया ।बैठक में आनंद मेहता, महेश बैठा, केदार नाथ सिंह, मनोज कुमार, मंटू कुमार ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

Related posts

झारखंड:चतरा कॉलेज चतरा से मतदान कर्मियों एवं पुलिस कर्मी उत्साह पूर्वक मतदान कराने हेतु अपने-अपने मतदान स्थल की ओर रवाना।

rktvnews

श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं मनोहारी, पापहारी और भक्ति संवर्धक :आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

मोतीहारी:लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध जागरूकता रैली।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त चतरा की अध्यक्षता में दिनांक-01.01.2024 को अर्हता तिथि मानकर मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम हेतु विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई।

rktvnews

चतरा के प्रखंडों और पंचायतों में गांधी जयंती पर सभा का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:अपर समाहर्ता द्वारा बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 अंतर्गत की गई द्वितीय अपील की सुनवाई।

rktvnews

Leave a Comment