RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

कम समय में जाति आधारित सर्वे के आंकड़ों को एकत्रित एवं प्रकाशित कर बिहार आज फिर एक ऐतिहासिक क्षण का बना गवाह:तेजस्वी प्रसाद यादव

RKTV NEWS/2 अक्टूबर ।आज बिहार सरकार द्वारा जाति आधारित जनगणना की लिस्ट जारी होने की खुशी में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा की कम समय में जाति आधारित सर्वे के आँकड़े एकत्रित एवं उन्हें प्रकाशित कर बिहार आज फिर एक ऐतिहासिक क्षण का गवाह बना।

तेजस्वी प्रसाद यादव ने X पोस्ट के माध्यम से कहा:

दशकों के संघर्ष ने एक मील का पत्थर हासिल किया। इस सर्वेक्षण ने ना सिर्फ वर्षों से लंबित जातिगत आंकड़े प्रदान किये हैं बल्कि उनकी सामाजिक आर्थिक स्थिति का भी ठोस संदर्भ दिया है। अब सरकार त्वरित गति से वंचित वर्गों के समग्र विकास एवं हिस्सेदारी को इन आंकड़ों के आलोक में सुनिश्चित करेगी। इतिहास गवाह है भाजपा नेतृत्व ने विभिन्न माध्यमों से कितनी तरह इसमें रूकावट डालने की कोशिश की। बिहार ने देश के समक्ष एक नजीर पेश की है और एक लंबी लकीर खींच दी है सामाजिक और आर्थिक न्याय की मंज़िलों के लिए। आज बिहार में हुआ है कल पूरे देश में करवाने की आवाज उठेगी और वो कल बहुत दूर नही है। बिहार ने फिर देश को दिशा दिखाई है और आगे भी दिखाता रहेगा।

जारी आंकड़ों के आधार पर कुल आबादी- 13 करोड़ +
हिंदू- 82%
मुस्लिम- 17.7%
पिछड़ा वर्ग- 27%
अत्यंत पिछड़ा वर्ग- 36%
अनुसूचित जाति- 19%
अनुसूचित जनजाति- 1.6%
सामान्य वर्ग- 15%
यादव- 14.26%
मोची,चमार,रविदास- 5.2%
कोइरी- 4.2%
ब्राह्मण- 3.65%
राजपूत- 3.45%
मुसहर- 3.08%
भूमिहार- 2.86%
कुर्मी- 2.8%
मल्लाह- 2.60%
बनिया- 2.31%
कायस्थ- .60%

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवकरणीय ऊर्जा की संभावनाओं पर उद्योगपतियों के साथ की राउंड टेबल कांफ्रेंस।

rktvnews

हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र देहरादून की प्रथम बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:बिहार की जनता की भावनाओं की कदर करने वालों के साथ करेंगे गठबंधन: पशुपति पारस

rktvnews

भोजपुर: पूर्व एमएलसी ने खिलाड़ियों को खेल कीट किया वितरित।

rktvnews

झारखंड:विधानसभा निर्वाचन में स्वच्छ मतदाता सूची प्रदान करने की कवायद।

rktvnews

महिला शिल्पकारिओं के लिए होगी e कॉमर्स प्लेटफार्म की व्यवस्था -अनिता गुप्ता

rktvnews

Leave a Comment