RK TV News
खबरें
Breaking News

बोकारो:डालमिया भारत फाउंडेशन के सॉफ्ट टॉय मेकिंग कार्यक्रम के माध्यम से सशक्त हो रहीं महिलाएँ।

बोकारो/झारखंड (एजेंसी, पीआर 24* 7) 5 मार्च।डालमिया भारत लिमिटेड (डीबीएल) की सीएसआर शाखा, डालमिया भारत फाउंडेशन (डीबीएल) ने ग्रामीण आजीविका प्रशिक्षण संस्थान (आरएसईटीआई), बोकारो के साथ मिलकर गोराबली नॉर्थ पंचायत भवन में 13 दिन का सॉफ्ट टॉय बनाने का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को हस्तकला कौशल सिखाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था। इस प्रशिक्षण में कुल 35 महिलाओं ने भाग लिया, जिन्हें आरएसईटीआई के विशेषज्ञों ने प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिए गए।
प्रमाण पत्र वितरण समारोह में डीसीबीएल बोकारो के यूनिट हेड  सुनील कुमार के भुसारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही, आरसेटी बोकारो के निदेशक  सुमन प्रभात एक्का और गोराबली नॉर्थ पंचायत के मुखिया  बलेस्वर सिंह राठौर भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। इसके अलावा, डीसीबीएल बोकारो के प्रगति क्लब के सभी सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे और प्रशिक्षार्थियों को प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम को लेकर डीसीबीएल बोकारो के यूनिट हेड सुनील कुमार के भुसारी ने कहा, “डालमिया भारत ग्रामीण समुदायों को कौशल-आधारित प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस तरह के छोटे स्तर के उद्यम महिलाओं को अपनी रचनात्मकता को आय के साधन में बदलने का अवसर देते हैं। हम सभी प्रतिभागियों की मेहनत और आरसेटी बोकारो के सहयोग की सराहना करते हैं, जिसने इस कार्यक्रम को सफल बनाया।”
डालमिया भारत फाउंडेशन सतत विकास और ग्रामीण समुदायों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। महिलाओं, किसानों और युवाओं के लिए रोजगारपरक कौशल विकास और आजीविका के अवसर बढ़ाने पर इसका विशेष ध्यान है। इसके अलावा, फाउंडेशन सामाजिक बुनियादी ढाँचे को सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, जिससे इसके संचालन क्षेत्र में समग्र सामुदायिक विकास को बढ़ावा मिल रहा है।

Related posts

पूर्वी चंपारण:मतदान के दिन सब काम से पहले वोट डालने की अपील:जीविका घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण

rktvnews

आरएसएस नेटवर्क का खुलासा।

rktvnews

भारत टेक्स 2026 : दूसरे दिन भी बिहार पवेलियन पर उमड़ी निवेशकों की भीड़।

rktvnews

भोपाल:सतना में औद्योगिक विकास के लिए 100 एकड़ भूमि पर बनाएंगे नया इंडस्ट्रियल पार्क : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मजार पर की चादरपोशी।

rktvnews

दीनदयाल रसोई की थाली अब 5 रुपये में मिलेगी : मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

Leave a Comment