RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

लोजपा(रा) छात्र प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष यामिनी रंजन मिश्रा शोक सांत्वना देने पहुंचे आरा।

आरा/भोजपुर 29 सितंबर। लोजपा रामविलास के भोजपुर अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज पासवान की भाभी के विगत दिन देहांत के उपरांत उनके परिजनों से मिलने आज श्री टोला आरा पहुंचे लोजपा रामविलास छात्र प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष यामिनी रंजन मिश्रा।
यामणी रंजन मिश्र ने मनोज पासवान के आवास पर पहुंचकर उनके परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा इस दुख की घड़ी में पार्टी के साथ मजबूती से उनके साथ रहने का भरोसा दिलाया ।आगे उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी का सिद्धांत है कि हर बिहारियो ,कार्यकर्ताओं के साथ विकट से विकट परिस्थितियों में खड़ा रहना तथा साथ देना।मीडिया के सवाल ठाकुर का कुआं पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग जातीय राजनीत कर अपनी वाह वाही बटोरना चाहते है कोई खास जाति का नेता बनकर अपनी पहचान बना रहे है,इस सवाल का जवाब सबसे बेहतर लालू जी और नीतीश जी ही दे सकते है।बिहार सरकार को विकास से कोई मतलब नहीं है, न्यू यूपीए गठबंधन सिर्फ आज तक जाति का ही राजनीति की है और आगे भी करेगी भी।अच्छे लोगो को ऐसे राजनीत से दूर रहना चाहिए। शोक संवेदना देने वालो में भोजपुर जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ,अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव संतोष पासवान,जिला महा सचिव सोनू पासवान,जिला मीडिया प्रभारी संजू पासवान आदि लोग शामिल थे।

Related posts

राष्ट्रीय कोयला सूचकांक में दिसंबर, 2023 में 4.75 प्रतिशत की गिरावट।

rktvnews

भोजपुर:धर्म ही जीवन का आधार है : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

देवघर:सड़क सुरक्षा माह–2026 के अवसर पर दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ समापन।

rktvnews

शमां जलने के बाद..! : अजय गुप्ता अज्ञानी

rktvnews

शिक्षकों के हित में संजीव श्याम सिंह की आवश्यकता- शैलजा सिंह

rktvnews

डीआरडीओ ने चलाएमान लक्ष्य के विरुद्ध उच्चतम आक्रमण क्षमता वाली मानव-चालित एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया।

rktvnews

Leave a Comment