RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:गंगा नदी मे डूबने से दो युवको की मौत के बाद बड़हरा विधायक परिवार को सांत्वना देने पह़ुचे।

बीडीओ और सीओ की उपस्थिति मे चार-चार लाख का दिया गया चेक।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 मार्च।बुधवार को सुबह बड़हरा प्रखंड के विशुनपुर बंधु छपरा गंगा नदी मे छठ पूजा के समय नहाने के दौरान दो नवयुवकों की मृत्यु की खबर सुनकर बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह विशुनपुर पहुंचे।उन्होने मृत युवक नागेन्द्र पाठक के पुत्र निशांत पाठक एवं नारायण प्रसाद के पुत्र सागर कुमार के आकस्मिक मृत्यु पर शोक संतृप्त दोनो परिवारो से मिल कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।उन्होने परिवार को इस दुख की घड़ी मे ढांढस बांधा एवं परिवार को हर संभव मदद करने की बात कही। बड़हरा प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी की उपस्थिति मे दोनो परिवारों को विधायक द्वारा चार-चार लाख का चेक प्रदान किया गया। परिवार से मिलते समय उनके चीखो की गुंज से उपस्थित सभी लोग मर्माहत थे।विधायक के आँखो मे भी आँसू रूक नही रहा था। उन्होने कहा कि आज दोनो परिवारों पर नियति ने पहाड़ ढाया है।इस ह्रदयविदारक घटना से हम सभी मर्माहत है।एक ही गाँव के दो चिराग एक साथ चले गए।वे दोनो होनहार एवं परिवार के आशा की किरण थे।इस दुख की घड़ी मे मै दोनो परिवार के साथ हूँ।
साथ मे संतोष सिंह संटु,हरेराम चंद्रवंशी, टुनटुन महतो,प़िटु सिंह,बबलू पासवान, मुन्ना सिंह,विवेक पाठक,कमल प्रसाद, अमरनाथ प्रसाद, कृष्णा प्रसाद, विट्टू सहित ग्रामीण जनता शामिल थे।

Related posts

भोजपुर : शाहपुर मे एससी/एसटी केस का आरोपी गया जेल।

rktvnews

बिहार की बेटी स्मृति सिन्हा को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार।

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में नीति आयोग के आकांक्षी प्रखण्ड मझिऑव में हुआ चिंतन शिविर का आयोजन!ब्लॉक डेवलपमेंट स्ट्रेटेजी बनाने पर हुई चर्चा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 01 फरवरी 24

rktvnews

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

दूरसंचार विभाग ने दूरसंचार क्षेत्र में नवाचार और तकनीकी उन्नति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण प्रस्तावों की घोषणा की।

rktvnews

Leave a Comment