RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:कमांडिंग आफिसर से स्थाई प्राचार्य बने प्रो डा शहाबुद्दीन बोले छात्रहित सर्वोपरि।

प्रो मो डा शहाबुद्दीन चयनित स्थाई प्राचार्य

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 अप्रैल।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा का एक महत्वपूर्ण बी प्लस विभूषित अंगीभूत महाविद्यालय जगजीवन कॉलेज आरा के राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो डा मो शहाब उद्दीन को बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग पटना द्वारा साक्षात्कार के आधार पर स्थाई प्राचार्य पद पर मुंगेर विश्वविद्यालय के लिए चयनित किया गया है। कालेज के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि रही की दो शिक्षक प्राचार्य बने जिसमें मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो अजय कुमार और दूसरे एन सी सी आफिसर प्रो शहाब उद्दीन है। स्थाई प्राचार्य बनने पर वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा ने बातचीत की। इन्होंने बताया की मेरा प्रथम योगदान वीकेएसयू आरा के जगजीवन कॉलेज आरा में व्याख्याता के पद पर 2003 में हुआ था। शैक्षणिक योग्यता में स्नातकोत्तर तीन विषयों में, पीएचडी,एल एल बी डिग्रीधारी है।अब तक सात पीएचडी अवार्ड और एक एम फिल करा चुके हैं।पांच का शोधकार्य हेतु रजिस्ट्रेशन हुआ जिसका कार्य चल रहा है। अध्यापन के साथ साथ
लगभग पचहत्तर पेपर्स का पब्लिकेशन राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में हुआ है,पचास से ज्यादा सेमिनार अटेंड किये,दो बुक्स,एक एडीटेड बुक प्रकाशित है।
परिवार में पत्नी डा शायरा बानू,पुत्री डा नर्गिस बानू नोएडा,पुत्र मो शबाब उद्दीन शोधार्थी है।
दो साल खेलकूद पदाधिकारी के रूप में अंतर विश्वविद्यालय खेल कूद प्रतियोगिता में फूटबॉल,वौली वौल,गोला प्रक्षेपण, शतरंज में कालेज विजयी रहा। पहलवानी में कालेज राज्य स्तर पर गोल्ड मेडलिस्ट बना। विश्वविद्यालय की अधिसूचना पर छात्रावास अधीक्षक और यूनिवर्सिटी रिप्रेजेंटेटिव के रूप में भी सेवा दे चुका हूं ।
एनसीसी आफिसर 2006 से 2024 तथा ट्रेनिंग के उपरांत कमांडिंग ऑफिसर का कार्य करता रहा। छात्र हित में कौन सा अच्छा कार्य किया ।इसके जवाब में इन्होंने बताया कि अब तक एनसीसी सर्टिफिकेट पर लगभग 200 से ज्यादा कॉलेज के विद्यार्थी आर्मी ,एयर फोर्स , नेवी ,बिहार पुलिस आदि में चयनित हुए जो मेरे लिए गौरव की बात है।
प्राचार्य का पद जोखिम भरा है के जबाब में कहा की कालेज में दो दशक से ज्यादा समय से छात्र-छात्राओं से जुड़कर उनका मार्गदर्शन करते हुए जीवन बनाने का काम कर रहे हैं, दूसरी बात कई महापुरुषों ने दूसरे के सहयोगी से विश्वविद्यालय और महाविद्यालय स्थापित कर स्थायित्व प्रदान की,तो हम सुविधा संपन्न कालेज को क्यों नहीं प्रतिष्ठित बना सकते। जरूरत है इमानदारी, समयनिष्ठता,और पारदर्शिता के साथ ,आपसी मैत्रीपूर्ण माहौल बनाकर कार्य करें। अपने शैक्षणिक, प्रशासनिक और अनुभव के आधार पर कह सकते हैं-कॉलेज की स्थापना छात्र-छात्राओं के लिए हुई है इसलिए छात्र हित सर्वोपरि है और उनके कार्य को वरीयता से स्थान देंगे।

Related posts

रायपुर : विधानसभा आम निर्वाचन 2023 : आचार संहिता के दौरान निगरानी दलों ने 5 करोड़ 57 लाख रूपए की नकद और वस्तुएं की जब्त।

rktvnews

नई दिल्ली के पुराना किला में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य समारोह।

rktvnews

भोपाल:राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर का लिया जायज़ा।

rktvnews

बक्सर:3 दिसंबर अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस 2023 पर जिले में होंगे कई प्रतियोगिताएं।

rktvnews

राष्ट्रपति ने 8वें भारत जल सप्ताह का उद्घाटन किया।

rktvnews

सारण:जिला पदाधिकारी के द्वारा लोक शिकायत के 05 मामलों की सुनवाई करते हुए समाधान किया गया।

rktvnews

Leave a Comment