RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने जवइनिया बांध पर विस्थापितों से मिलकर बांटा राहत।

जवइनिया के बाढ़ एवं कटाव पीङित लोगों से मिलने एवं राहत वितरण के लिए नाव से जाते वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 8 अगस्त। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तथा वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने जवइनिया के बाढ एवं कटाव पीङित विस्थापित परिवारों से जवइनिया बांध तथा दामोदरपुर बांध पर मिल कर उनका दुख दर्द सुना। उन्होंने राहत के रूप मे पुरूषों को धोती, महिलाओं को साङी व बच्चों को कपङा तथा खाने के समान का वितरण किया। पूर्व मंत्री तथा विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने विस्थापित परिवारों को हर संभव सहायता दिलाने की मांग आपदा विभाग से की। उन्होंने मवेशियों के लिए चारा का उत्तम प्रबंध करने की भी मांग की। देर से पहुँचने पर उन्होंने कहा कि पूरा उत्तर बिहार बाढ की चपेट मे है जहाँ उनकी टीम लगी हुई है। जहाँ भी आवश्यकता होती है उनकी टीम वहाँ पहुॅच कर लोगों की मदद करती है। उन्होंने कहा कि हम हनुमान नही हैं। हम पूरे बिहार मे दौरा कर रहे हैं। इसी सिलसिले मे आज जवइनिया आये हैं।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 20 अगस्त 25

rktvnews

भोजपुर:तीन दिवसीय राज्यस्तरीय”मशाल” कबड्डी बालिका वर्ग (अण्डर 14-16) खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 15 अगस्त 25

rktvnews

गोपालगंज: जिले के 52 वे स्थापना दिवस और गांधी जयंती की तैयारियो को ले डीएम ने की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:एमएलसी उपचुनाव मे आरजेडी की जीत कार्यकर्ताओं के मेहनत का परिणाम : तेजस्वी यादव

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त का रमना प्रखंड सह अंचल कार्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment