RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

नवादा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी प्रशांत कुमार सी.एच. ने डिस्पैच सेंटर का किया भ्रमण।

RKTV NEWS/नवादा(बिहार)11 अप्रैल।लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 के मद्देनजर बुधवार को कन्हाई लाल साहु इंटर विद्यालय, नवादा डिस्पैस सेन्टर का जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी प्रशांत कुमार सी.एच. द्वारा भ्रमण कर जायजा लिया।
लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को 39-लोक सभा आम निर्वाचन क्षेत्र हेतु कन्हाई लाल साहु इंटर विद्यालय, नवादा में डिस्पैच सेन्टर बनाया गया है। उक्त परिपेक्ष्य में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ उपर्युक्त स्थल का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने सीसीटीवी कैमरा का जायजा लिया और वहां पर साफ-सफाई के लिए कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने बिजली, पेयजल की सुविधा को समुचित व्यवस्था करने के लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये। जिला पदाधिकारी ने डिस्पैच सेंटर में कन्ट्रोल रूम बनाने का निर्देश दिये एवं उन्होंने कहा कि सभी पोलिंग पार्टियों को ससमय दूरभाष के द्वारा सम्पर्क कर ईवीएम को डिस्पैच करें। उन्होंने काफी संख्या में गाडियों का पार्किंग के लिए 03 नम्बर बस स्टैंड का भी निरीक्षण किये।
इस अवसर पर जिला बन्दोवस्त पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त नवादा, डीसीएलआर नवादा सदर, अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:भाकपा-माले का संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ जिलास्तरीय संघर्ष-यात्रा की शुरुआत।

rktvnews

चतरा:आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित शिविर में हजारों की संख्या में आम जन पहुँच महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ लेने हेतु दिया आवेदन।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधायक दिवंगत दीनानाथ सिंह के शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंचे मशरख।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त की संवेदनशील पहल से बच्चों को मिला स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ,मौके पर ही उपलब्ध कराया गया स्वेटर।

rktvnews

रायपुर : मोबाइल में मैसेज की बजी घंटी,पूरी हुई मोदी की गारंटी।

rktvnews

नई दिल्ली:हाइफ़ा चौक पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment