RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

डाक विभाग भोजपुर द्वारा “मेरी माटी मेरा देश”अभियान के तहत भव्य कार्यक्रम आयोजित।

आरा/भोजपुर 29 सितंबर।आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश अभियान भारत की आजादी के 75 वर्ष एवं संस्कृति एवं उपलब्धियां के गौरवशाली इतिहास के लिए एक राष्ट्रव्यापी और लोगों के नेतृत्व आदि के पल के रूप में मनाया जा रहा है। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि देने के लिए ब्लॉक स्तर पर उपस्थित डाकघर के माध्यम से या भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें ग्रामीण डाक सेवकों के माध्यम से सभी गांवों की पवित्र मिट्टी को जमा किया जा रहा है।
डाक विभाग द्वारा भोजपुर प्रमंडल के कुल 25 ब्लॉक स्तर पर अवस्थित डाकघरों में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी मेरा देश अभियान कार्यक्रम को 29 डिटांबरी एवं 30 सितंबर को मनाया जा रहा है। जिसमें लोगों को उत्साह के साथ बढ़ चढ़कर भाग लेने हेतु आमंत्रित किया जा रहा है। 25 डाकघर में अपनी मिट्टी को नमन करना, पंच प्रण लेना, शपथ लेना इत्यादि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इस अभियान के तहत भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान वीर शहीदों स्वतंत्रता सेनानियों और वीरांगनाओं के सम्मान में श्रद्धांजलि दी जा रही है।
डाकघर में मिट्टी के कलश में अमृत सरोवर तालाब की मिट्टी लेकर प्रभात फेरियां और भव्यता के साथ कलश यात्रा निकाली जा रही है। डाकघर में अमर शहीदों की याद में एक मुट्ठी मिट्टी में पांच प्रण लिए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में विकसित भारत, गुलामी की हर सोच से मुक्ति, विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता और नागरिकों के अपने कर्तव्य पालन के पंच पण का आह्वान किया जा रहा है।

पंच प्रण शपथ:

भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे।
गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे।
देश की समृद्धि विरासत पर गर्व करेंगे।
भारत की एकता को सुदृढ करेंगे और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे।
नागरिक होने का कर्तव्य निभाएंगे।
इस अवसर पर डाक अधीक्षक पवन कुमार वर्मा डाक निरीक्षक मुन्ना कुमार, डाक जनसंपर्क निरीक्षक डाक कृष्ण मुरारी,यशवंत सिंह पोस्ट मास्टर प्रधान नगर आरा सहित डाकिया और डिविजनल ऑफिस के सभी डाकघर में प्रधान डाकघर के सभी कर्मचारी इत्यादि उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:लोकसभा आम चुनाव-2024 के सफल संचालन हेतु मतदान प्रक्रिया एवं ई0भी0एम0 संचालन से संबंधित मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न।

rktvnews

उद्योगपति सह समाजसेवी अजय सिंह ने गीता प्रेस गोरखपुर को “गांधी शांति- 2021” पुरस्कार प्राप्त करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

rktvnews

झारखंड : रामगढ़:भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी किए जाने के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।

rktvnews

रायपुर : मंत्री लखन लाल देवांगन ने स्वास्थ्य कर्मियों एवं अतिथि शिक्षकों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र।

rktvnews

देवघर:उप विकास आयुक्त ने सारवां प्रखंड अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने अमिताभ बच्चन से रण उत्सव में आने का आग्रह किया।

rktvnews

Leave a Comment