RK TV News
खबरें
Breaking News

रायपुर : जनदर्शन में किसानों ने की शिकायत, केमिकल प्लांट से निकल रहा विषैला पानी।

मुख्यमंत्री ने दिए कार्रवाई कर किसानों को राहत देने कलेक्टर बलौदाबाजार को दिए निर्देश।

RKTV NEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़)08 अगस्त।मुख्यमंत्री जनदर्शन में आज बलौदा बाजार जिले के ग्राम डोंगरिया से किसान अपने आवेदन लेकर पहुंचे। किसानों ने बताया कि उनकी फसल अपोलो कंपनी के प्रदूषित पानी से खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि खरीफ की फसल कंपनी के दूषित केमिकल की वजह से खराब हुई। फिर रबी की फसल भी दूषित केमिकल की वजह से खराब हो गई है। इस संबंध में कंपनी के अधिकारियों को कई बार मौखिक आग्रह किया गया लेकिन इस पर कंपनी ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर बलौदाबाजार को तत्काल कार्रवाई कर किसानों को राहत दिलाने की निर्देश दिए।
उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन द्वारा अविलंब इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

भोजपुर:बरसात पूर्व पुल निर्माण कर आवागमन बहाल हो : राजेश्वर पासवान

rktvnews

नवादा डीएम आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मेसकौर और सिरदला के पंचायतों में जन संवाद आयोजित।

rktvnews

बक्सर:नशा मुक्त मिनी मैराथन प्रतियोगिता’’ का आयोजन!जिलाधिकारी संग मीडियाकर्मियों ने भी लगाई दौड़।

rktvnews

चतरा:अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के रोक थाम हेतु खनन टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर के मेम्बर ही सुप्रीम बॉडी : दिल्ली हाईकोर्ट

rktvnews

उपायुक्त चतरा अबु इमरान के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता ने जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यो की समीक्षा की

rktvnews

Leave a Comment