RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रपति ने सियाचिन बेस कैंप का दौरा किया और वहां तैनात जवानों से बातचीत की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 26 सितंबर।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज 26 सितंबर को सियाचिन बेस कैंप का दौरा किया और सियाचिन युद्ध स्मारक पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। यह युद्ध स्मारक 13 अप्रैल, 1984 को सियाचिन ग्लेशियर पर भारतीय सेना के ऑपरेशन मेघदूत शुरू करने के बाद से शहीद हुए सैनिकों और अधिकारियों के बलिदान का प्रतीक है। राष्ट्रपति ने वहां तैनात सैनिकों को भी संबोधित किया।
राष्ट्रपति ने सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर के रूप में उन्हें उन पर बहुत गर्व है और देश के सभी नागरिक उनकी बहादुरी और जज्बे को सलाम करते हैं।
राष्ट्रपति ने कहा कि अप्रैल 1984 में शुरू किए गए ऑपरेशन मेघदूत के बाद से भारतीय सशस्त्र बलों के बहादुर सैनिकों और अधिकारियों ने इस क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित की है। यहां तैनात अधिकारी और जवान प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों का सामना करते हैं। जबरदस्त बर्फबारी और शून्य से 50 डिग्री नीचे तापमान जैसी कठिन परिस्थितियों में भी वे पूरी निष्ठा और सतर्कता के साथ अपने मोर्चे पर डटे रहते हैं। यहां तैनात जवान और अधिकारी मातृभूमि की रक्षा के लिए त्याग एवं सहनशीलता का असाधारण उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने सैनिकों से कहा कि सभी देशवासी उनके बलिदान और बहादुरी से अवगत हैं और उनका सम्मान करते हैं।

Related posts

भोजपुर:सामुदायिक रसोई में 100 जरुरतमंदों ने खाया खाना!निर्धन लोगों को भोजन कराना हमारा दायित्व:प्राचार्या मीना कुमारी

rktvnews

खैरागढ़:संगीत विश्वविद्यालय पहुंचीं स्कूली प्रतिभाएं : कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने छात्रों को कला-शिक्षा लेने के लिए प्रेरित किया।

rktvnews

केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने भारत की ग्रीन स्टील टैक्सोनॉमी जारी की।

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय शून्य अपशिष्ट दिवस पर कचरा मुक्त शहरों के लिए रैली का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:महिला कालेज में विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस’ मनाया गया,विजयी प्रतभागी हुए सम्मानित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने एलए ओलंपिक 2028 में क्रिकेट को शामिल करने का स्वागत किया।

rktvnews

Leave a Comment