RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:डीएम ने शाहपुर मे बाढ व कटाव निरोधक कार्य का लिया जायजा! बाढ़ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता की लगाई क्लास।

लोगों से मिलते भोजपुर के जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 23 अगस्त। भोजपुर के नये जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने शाहपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने प्रखंड के जवइनिया गाँव मे बाढ तथा हो रहे कटाव निरोधक कार्य बोल्डर पीचिंग कार्य का जायजा लिया। उन्होंने बाढ की विभिषिका से निपटने को लेकर बाढ प्रमंडल के अभियंता से चर्चा की। बोल्डर पीचिंग कार्य मे उत्तरप्रदेश के नौरंगा की तरफ से गैप अधूरा छोङ दिए जाने के कारण बढ रहे खतरे की आशंका पर बाढ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता की जमकर क्लास लगाई जिलाधिकारी ने। उन्होंने पूछा कि क्यों उतना दूर कार्य अधूरा छोड दिया गया है जहाँ से पानी के दबाव के कारण खतरे की संभावना बढ गई है। उन्होंने उसे हर हालत मे पूरा करने का निर्देश दिया है। डीएम मनेश कुमार मीणा बाढ तथा गंगा के कटाव से दामोदरपुर बांध पर शरण लिए विस्थापित लोगों से मिले। दामोदरपुर बांध पर रह रहे विस्थापितो ने जिलाधिकारी को बताया कि वे पिछले एक साल से बांध पर रह रहे हैं पर सरकार द्वारा कोई व्यवस्था नही कराई गई है। डीएम ने मामले को गंभीरता से लिया तथा उनकी परेशानी का निदान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद डीएम मनेश कुमार मीणा ने शाहपुर प्रखंड परिसर स्थित सभागार मे जनप्रतिनिधियो तथा गणमान्य लोगो से बाढ की तैयारी पर समीक्षात्मक बैठक की।

शाहपुर प्रखंड परिसर स्थित सभागार मे समीक्षात्मक बैठक करते जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा

उन्होंने बैठक के दौरान बाढ को लेकर अलर्ट रहने की बात अधिकारियों से कही ताकि बाढ के दौरान किसी तरह की कोई परेशानी लोगों नही उठानी पङे। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा के अलावा डीसीएलआर जगदीशपुर अमरेन्द्र कुमार, बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, सीओ आनंद प्रकाश, राजस्व अधिकारी रश्मि सागर, मुखिया दिव्या मिश्रा, जदयू महासचिव उज्जवल सिंह, मुखिया प्रतिनिधि दिनेश यादव सहित कई प्रतिनिधि तथा गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

राष्ट्रपति ने कैंसर उपचार के लिए भारत की पहली घरेलू जीन थेरेपी का शुभारंभ किया।

rktvnews

बिहार सरस मेला: देश के राज्यों की संस्कृति ,परंपरा और हस्तशिल्प का अद्भुत प्रदर्शन।

rktvnews

टेली-लॉ कार्यक्रम ने नई उपलब्धि हासिल की: 40 लाख लाभार्थी प्री-लिटिगेशन सलाह से सशक्त हुए

rktvnews

चतरा:मेगा प्रोजेक्ट्स की प्रगति पर समीक्षा, भूमि व संरचनागत समस्याओं के समाधान पर जोर।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक

rktvnews

भोजपुर: कांग्रेस की मूल विचार धाराओं “न्याय,समानता और विकास” को समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाना होगी सर्वोच्च प्राथमिकता: श्रीधर तिवारी

rktvnews

Leave a Comment