RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

विश्व हृदय दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित!जागरूकता हेतु पेंटिंग प्रतियोगिता।

आरा/भोजपुर 29 सितंबर।आज 29 सितम्बर को “विश्व हृदय दिवस” के अवसर पर सदर अस्पताल परिसर में जी.एन.एम. भवन के समीप स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन, डॉ. सुरेश प्रसाद सिंह, सिविल सर्जन, भोजपुर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर डॉ प्रवीण कुमार सिन्हा, गैर-संचारी रोग पदाधिकारी, मुख्य आयोजक के साथ मुख्य प्रवक्ता के तौर पर हृदय रोग के संबंध में पूर्ण जानकारियां दी। इस मौके पर रवि रंजन, डी.पी.एम. ,ममता भारती, प्रीन्सिपल ए.एन.एम. स्कूल, आरा, डॉ. सुहानी भारद्वाज, होमी भाभा कैंसर हास्पिटल एवं रिसर्च सेन्टर की ने प्रतिनिधित्व किया। इस अवसर पर हृदय मरीजों के इलाज, बचाव संबंधी उपाय एवं जीवन शैली में विशेष परिवर्तन की सलाह दी गई। कार्यक्रम में जागरूकता हेतु ए.एन.एम.स्कूल जगदीशपुर एवं सदर अस्पताल में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले में प्रथम, द्वीतिय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कृत किया गया साथ ही साथ सभी प्रतिभागियों को नियमित शारीरिक व्यायाम के दृष्टिकोण से कुदने वाली रस्सी उपहार स्वरूप भेंट की गई। डॉ प्रवीण कुमार सिन्हा ने बताया कि रक्तचाप, सुगर, चर्बी को कंट्रोल कर एवं धुम्रपान, शराब,वायु प्रदूषण मानसिक तनाव आदि पर पुर्ण नियंत्रण से हृदय रोग से बचा जा सकता है।

Related posts

राष्ट्रपति ने राष्ट्रसंत तुकाड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के 111वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

rktvnews

दरभंगा:जीविका दीदियों ने किया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम।

rktvnews

पिथौरागढ़:75 वा गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने नव सम्वत्सर व चैत्र नवरात्रि पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

लम्पी रोग आर्थिक सहायता वितरण कार्यक्रम- मुख्यमंत्री ने पशुपालकों के खातों में डीबीटी से भेजे 175 करोड़ रुपए आमजन को राहत देने का संकल्प हो रहा साकार: मुख्यमंत्री – प्रदेशभर के लगभग 42 हजार पशुपालक लाभान्वित।

rktvnews

जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट- लोगों में भारी उत्साह के चलते वीडियो कॉन्टेस्ट को 5 सितंबर तक बढ़ाया – राज्य की जन कल्याणकारी योजनाओं के वीडियो अपलोड कर आमजन प्रतिदिन जीत सकते हैं लाखों के पुरस्कार

rktvnews

Leave a Comment