RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

राष्ट्रीय कृमि दिवस 22 सितंबर के अवसर पर वैशाली जिला में 01 से 19 आयु वर्ग के बच्चों को कृमि नाशक दवा गोली खिलाई जाएगी।

वैशाली/ बिहार 16 सितंबर। वैशाली समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय कृमि दिवस 22 सितंबर के अवसर पर पूरे जिला में 01 से 19 आयु वर्ग के बच्चों को कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। इसे एक महा अभियान के रूप में लिया गया है। इस आयु वर्ग के 1936887 बच्चे वैशाली जिला में है, जिन्हें एक दिन में यह दवा खिलाई जाएगी। इसके लिए जिला के सभी 3588 आंगनबाड़ी केंद्र एवं 2810 विद्यालय( जिसमें 490 निजी विद्यालय भी हैं) को केंद्र बनाया गया है। एल्बेंडाजोल की दवा सभी प्रखंडों को उपलब्ध करा दी गई है जहां से 20.9. 2023 तक सभी सीडीपीओ और बीआरसी को दे दिया जाएगा जिनके माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्र और विद्यालयों को दवा पहुंचा दी जाएगी। इस दिन कोई बच्चा छूट जाता है तो ड्यू लिस्ट के अनुसार उसे 27 सितंबर को कवर किया जाएगा।
इस पर जिलाधिकारी के द्वारा इस महाभियान की सफलता के लिए माइक्रो प्लान बना लेने एवम उसका सही अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया और कहा गया कि निजी स्कूल के संचालकों के साथ बैठक कर सभी जरूरी जानकारी दे दी जाए।

Related posts

मध्‍यप्रदेश पुलिस की ऑनलाइन सट्टेबाजी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही,ग्वालियर और कटनी में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान व केंद्रीय मंत्री तोमर के आतिथ्य में हुआ पन्‍ना कृषि कालेज भवन का भूमिपूजन

rktvnews

भोजपुर:विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर फलदार वृक्षों का किया गया रोपण।

rktvnews

हमारा लक्ष्य है 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनना, इसके लिए सीमाओं पर शांति आवश्यक : उपराष्ट्रपति

rktvnews

रायपुर : ’संत गुरू घासीदास बाबा के विचार व संदेश प्रासंगिक: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

भोजपुर:भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह उदवंतनगर और जगदीशपुर प्रखंड के दर्जनों गाँवो मे जनसंपर्क और जनसभा की।

rktvnews

Leave a Comment