सीतामढ़ी/बिहार 16 सितंबर।हरपुरवा पंचायत के वार्ड -4,5, एवं 10 में मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना अंतर्गत वार्ड अध्यक्ष एवं आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत ) के सहयोग से नल-जल के इकाई को सुदृढ़ एवं बेहतर रख-रखाव के लिए कैंडल मार्च एवं जन जागरूकता का आयोजन किया गया।
बच्चों में पानी के संरक्षण पर जागरूकता के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया, हरपुरवा पंचायत के मध्य विद्यालय, भगवानपुर चौबे, हरपुरवा गोट एवम हरपुरवा उर्दू के कुल 60 बच्चों ने भाग लिया।
previous post
