RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: जीविका दीदियों की सफलता की गाथा गायेगा पटना का गांधी मैदान,सरस मेले की हो रही है शुरुआत।

12 से 26 दिसंबर तक होगा मेले का आयोजन।

बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग मंत्री श्रवण कुमार करेंगे इसका उद्घाटन।

22 राज्यों की 300 से अधिक स्वयं सहायता समूहों से महिला उद्यमी करेंगी अपने रोजगार का प्रदर्शन।

मेला स्थल के तैयारियों का जायजा लेने पहुंची जीविका के पदाधिकारियों की टीम।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)10 दिसंबर।बिहार सरस मेला 12 दिसंबर से गांधी मैदान में आयोजित होने जा रहा है। 12 दिसंबर की शाम 5 बजे श् श्रवण कुमार, मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग , बिहार सरकार ने मेला का उद्घाटन करने की स्वीकृति प्रदान की है । मेला 26 दिसंबर तक चलेगा । ग्रामीण विकास विभाग के तत्वाधान में बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति, जीविका द्वारा आयोजित मेला का मुख्य उद्देश्य हस्तशिल्प एवं हुनर को प्रोत्साहन देते हुए उन्हें बड़ा बाजार उपलब्ध कराना है। बिहार सरस मेला में बिहार समेत 22 राज्यों की 300 से अधिक स्वयं सहायता समूह से महिला उद्यमी एवं स्वरोजगारी अपने अपने प्रदेश की हस्तशिल्प , लोककला और व्यंजनों को लेकर उपस्थित होंगी । हस्तशिल्प के प्रदर्शनी सह बिक्री के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, सेमिनार, नुक्कड़ नाटक, फन जोन, सेल्फी जोन, फूड जोन में दीदी की रसोई समेत अन्य राज्यों के देशी व्यंजन आकर्षण के केंद्र होंगे । कई बैंक और विभाग भी सरकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताएंगे । सतत जीविकोपार्जन योजना समेत सरकार द्वारा संचालित लोक योजनाओं से लाभान्वितों एवं उनके द्वारा उत्पादित वस्तुओं की झलक भी दिखेगी । यह आयोजन कई विभागों के साथ समन्यव स्थापित कर किया जा रहा है।
बिहार सरस मेला के सफल आयोजन हेतु तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
मंगलवार को सरस मेला के आयोजन की सफलता हेतु अभिलाषा शर्मा, अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जीविका, राम निरंजन प्रसाद, निदेशक, जीविका एवं राजेश कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, जीविका ने गांधी मैदान , पटना में आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और आयोजन टीम के साथ बैठक भी की l स्थल निरीक्षण के दौरान अभिलाषा शर्मा ने बुधवार की शाम तक मेला को अंतिम स्वरूप देने का निर्देश दिया । उन्होंने स्टॉल धारकों को बुधवार की शाम तक स्टॉल उपलब्ध कराने को कहा । साथ ही बिहार समेत अन्य राज्यों से आई स्वयं सहायता समूह की उद्यमियों के ठहराव स्थल की व्यवस्था , उनके आने – जाने के लिए वाहनों की समुचित व्यवस्था का भी निर्देश दिया । आयोजन स्थल पर हैंगर , स्टॉल , सांस्कृतिक मंच आदि का निरीक्षण करने के बाद अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी , निदेशक एवं विशेष कार्य पदाधिकारी, जीविका ने मेला के आयोजन हेतु प्रतिनियुक्त कर्मियों के साथ बैठक की और सभी कर्मियों को अपनी अपनी जिम्मेवारियों को ससमय पूरा करने का निर्देश दिया । उन्होंने मेला के दौरान मेला परिसर में स्वच्छता का पालन करने हेतु निर्देशित किया । शौचालय और सफाई हेतु सजग रहने के लिए कहा। उन्होंने मेला परिसर में बने 2 भारतीय और 2 जर्मन हैंगर में बन रहे स्टॉल का भी अवलोकन किया और कहा कि क्रमशः स्टॉल इस तरह से सुसज्जित किया जाए कि स्टॉल धारकों और आगंतुकों को कोई परेशानी नहीं हो । अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, सेमिनार, और नुक्कड़ नाटक आदि के आयोजन के बारे में भी जानकारी ली।बच्चों के लिए बनाए जा रहे पालना घर को लेकर भी अभिभावकों से संबंधित जानकारी रजिस्टर में दर्ज करने के लिए निर्देशित किया । फूड जोन और फन जोन एरिया का अवलोकन किया। राजेश कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी , जीविका ने प्रवेश द्वार , निकास द्वार और आकस्मिक द्वार पर आवागमन सुलभ बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिया । आकस्मिक द्वार के पास फायर बिग्रेड की गाड़ी एवं अग्निशमन दस्ता की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया । समीर कुमार , राज्य परियोजना प्रबंधक, नाम फार्म एवं पवन कुमार प्रियदर्शी, राज्य परियोजना प्रबंधक, संचार ने 15 दिवसीय आयोजन की तैयारियों से अवगत कराया।

Related posts

भोजपुर : जवइनिया मे अग्निकांड के 53 पीड़ित परिवारों के बीच राहत वितरित।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : बस्तर में बदल रही तस्वीर, नक्सल हिंसा की जगह अब छाई खुशियां।

rktvnews

महंगाई राहत कैंप- एक ही छत के नीचे मिल रहा बचत-राहत-बढ़त का तिहरा लाभ।

rktvnews

पटना:आरक्षण चोरी के खिलाफ़ पटना में प्रदर्शन कर रहे पुलिस द्वारा लाठी चार्ज के दौरान घायल छात्रों से मिले का. दीपंकर भट्टाचार्य।

rktvnews

गढ़वा:77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गढ़वा में गरिमामय झंडोत्तोलन समारोह आयोजित।

rktvnews

पटना:कविता मनुष्यता की जननी है : नन्द किशोर यादव

rktvnews

Leave a Comment