RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

एक वर्ष बाद जैविक माता-पिता से मिलेगा युवान उर्फ रोहित।

वैशाली/बिहार 16 सितंबर।आज बालक युवान उर्फ रोहित पासवान अपने जैविक माता-पिता के पास जाने हेतु हाजीपुर से प्रस्थान किया। दिसंबर 2022 में राजापाकर थाना के पुलिस पदाधिकारी के द्वारा मानव तस्करी के शिकार एक वर्ष के बालक युवान को मुक्त करा कर बाल कल्याण समिति वैशाली के आदेश से विशिष्ट ग्रहण संस्थान हाजीपुर में आवासित कराया गया था। किशोर न्याय अधिनियम 2015 एवं बालकों के दत्तक ग्रहण हेतु मार्गदर्शी सिद्धांत 2022 के प्रावधानों के आलोक में उसके माता-पिता की खोज हेतु विभिन्न स्तर से प्रयास किए गए परंतु उनका पता नहीं चल पा रहा था। जिला बाल संरक्षण इकाई हाजीपुर में जुलाई माह में नव पदस्थापित सहायक निदेशक एवं बाल संरक्षण पदाधिकारी के संयुक्त व्यक्तिगत प्रयास से असम के डिब्रूगढ़ में बालक युवान के जैविक माता-पिता का पता चला। इसके पश्चात उन लोगों ने जिला बाल संरक्षण इकाई डिब्रूगढ़ की मदद से उनका सत्यापन कराया। बालक युवान का घर ढूंढने में बाल कल्याण समिति डिब्रूगढ़ की सदस्य रूबी दास, जिला बाल संरक्षण इकाई डिब्रूगढ़ के सामाजिक कार्यकर्ता अनवर एवं गुवाहाटी की सामाजिक कार्यकर्ता डॉ पल्लवी शर्मा का विशेष योगदान रहा। किशोर न्याय अधिनियम की धारा 95 के आलोक में गृह सत्यापन के पश्चात समाज कल्याण निदेशालय पटना से उक्त बालक को असम भेजने हेतु अनुमति की मांग की गई। समाज कल्याण निदेशालय से अनुमति मिलने के पश्चात आज संस्था के सामाजिक कार्यकर्ता एवं केयरगीवर के साथ उक्त बालक को बाल कल्याण समिति डिब्रूगढ़ के समक्ष उपस्थापन हेतु भेज दिया गया। अब बालक युवान अपने जैविक माता-पिता के साथ जीवन यापन करेगा।

Related posts

जयपुर:जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली लोकसभा चुनाव के प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक।

rktvnews

पोषण माह दिवस पर हुआ कार्यक्रम!स्वास्थ्य बनकर साक्षर और सशक्त भारत का निर्माण होगा:एसीएमओ डॉ के एन सिंहा

rktvnews

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में लगभग 7500 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और इन्हें राष्ट्र को समर्पित किया।

rktvnews

हाल ही में लगातार सफलता की कहानियों ने भारत के विज्ञान से जुड़े सम्मान को बढ़ाया है: डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

राष्ट्रपति ने 64वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी के पुरस्कार समारोह में भाग लिया।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने बिजवाड़ा में 1करोड़ 60 लाख की लागत से निर्माणाधीन गौ संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया!खराब गुणवत्ता देख जांच के लिए तीन सदस्य टीम की गठित।

rktvnews

Leave a Comment