RK TV News
खबरें
Breaking News

भारतीय खाद्य निगम और राज्य एजेंसियों ने पंजाब में 120.67 एलएमटी धान खरीदा।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 09 नवंबर।8 नवंबर 2024 तक पंजाब की मंडियों में कुल 126.67 एलएमटी धान की आवक हुई है, जिसमें से राज्य एजेंसियों और भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) द्वारा 120.67 एलएमटी की खरीद की गई है।
ग्रेड ‘ए’ धान के लिए भारत सरकार द्वारा निर्धारित एमएसपी 2320/- रुपये प्रति क्विंटल की दर पर धान को खरीदा जा रहा है और चालू केएमएस 2024-25 में अब तक सरकार द्वारा खरीदे गए कुल 27995 करोड़ रुपये के धान से लगभग पंजाब में 6.58 लाख किसान को लाभ हुआ है। इसके अलावा, 4839 मिल वालों ने धान की छिलाई के लिए आवेदन किया है और 4743 मिल वालों को पंजाब राज्य सरकार द्वारा पहले ही काम आवंटित किया जा चुका है।
केएमएस 2024-25 के लिए धान की खरीद पंजाब में 1 अक्टूबर 2024 से शुरू हो गई है और पंजाब के किसानों से सुचारू खरीद के लिए राज्य भर में 2927 नामित मंडियां और अस्थायी यार्ड चालू हैं। केंद्र सरकार ने चालू केएमएस 2024-25 के लिए धान खरीद का अनुमानित लक्ष्य 185 एलएमटी तय किया है जो 30.11.2024 तक जारी रहेगा।
मंडियों से धान का उठान जोरों पर है और दैनिक आवक से अधिक मात्रा में धान मंडियों से उठ चुका है। ऐसे में कहा जा सकता है धान खरीद सुचारु रूप से चल रहा है।

Related posts

वैशाली:जिले में स्वीप गतिविधि अंतर्गत सभी प्रखंडों में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

बक्सर:दशहरा पर्व के दौरान विधि व्यवस्था संधारण हेतु ब्रीफिंग।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राज्यसभा को संबोधित किया।

rktvnews

भारतीय रेल ने ओडिशा का 100 प्रतिशत विद्युतीकरण पूरा किया।

rktvnews

भोपाल:सरकार का पहला कर्त्तव्य है नागरिकों की सुरक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर : भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment