RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

विश्व ओजोन दिवस पर कार्यक्रम आयोजित!ओजोन परत को बचाना सबकी नैतिक जिम्मेदारी:प्राचार्य प्रो ओपी राय

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 16 सितंबर।आज महाराजा कॉलेज के स्नातकोत्तर भूगोल विभाग में विश्व ओजोन दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप प्रधानाचार्य प्रोफेसर ओम प्रकाश राय उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ नरेंद्र प्रताप पालित ने की।
उपस्थित छात्र-छात्राओं शिक्षकों कर्मचारियों का हौसला बढ़ाते हुए प्राचार्य प्रोओम प्रकाश राय ने कहा कि ओजोन परत विश्व के सभी जीवधारियों की रक्षा करती है। यह हम सबों के लिए वरदान के रूप में प्राप्त है।हमारी रक्षा सूर्य की पराबैंगनी किरणों को सोख लेती है और जन कर पृथ्वी पर आती है। विश्व के वैज्ञानिकों की खोज से पता चलता है कि ओजोन लेयर में छेद होना जिसके कारण सूर्य की किरणो का प्रभाव पड़ रहा है। पूरे वातावरण का तापमान ज्यादा होने से मानसिक,शारीरिक,कैंसर ,अंधापन त्वचा संबंधी बीमारियां की बढ़ोतरी हो रही है। गाड़ियों से निकलने वाले कार्बन मोनोऑक्साइड,ओजोन लेयर को प्रभावित करते हैं। निदान के लिए पौधारोपण सबसे सरल उपाय है।
डॉ नरेंद्र प्रताप पालित ने कहा कि क्लोरोफ्लोरोकार्बन मुख्य कारक है जिससे ओजोन छतरी नष्ट हो रहा है। यह गैस एसी, स्प्रे, कीटनाशक दवाइयां ,समुद्र से निकलता है। इसका उत्सर्जन कम करने की जरुरत है।इसकी जगह हाइड्रो क्लोरोफ्लोरो का उपयोग करना चाहिए।
डॉ संजय कुमार ने कहा कि इस वर्ष ओजोन दिवस का उद्देश्य ओजोन परत को स्थिर करना तथा जलवायु परिवर्तन में कमी लाना है। इस अवसर पर विभागीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें प्रथम स्थान साइमा परवीन तथा रिया कुमारी प्राप्त की । प्राचार्य ने विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।संचालन डॉ दीपिका शेखर सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ विशाल देव ने किया। डॉ अरविंद कुमार सिंह, डॉ अमित कुमार तथा काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से आरा जंक्शन से वंदेभारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने स्वर्गीय प्रभात झा को पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

बागपत के खिलाड़ियों को बड़ी सौगात: छपरौली को मिला मेरठ मंडल का पहला सिंथेटिक रनिंग ट्रैक।

rktvnews

भोजपुर:”वोटर अधिकार यात्रा”में दिखेगा जन समर्थन,बदलाव का बज चुका है बिगुल: सुदामा प्रसाद

rktvnews

भोजपुर:मोदी सरकार के बजट से कॉरपोरेट घरानों का बढ़ेगा मुनाफा,आमजन , किसान, मजदूर, दुकानदारों पर बढ़ेगा बोझ : सुदामा प्रसाद

rktvnews

भोजपुर:एसीएमओ डा के एन सिन्हा ने बड़हरा क्षेत्र में बाढ़ का लिया जायजा,चिकित्सा सहायता की मॉनिटरिंग की।

rktvnews

Leave a Comment