RK TV News
खबरें
Breaking News

प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से आरा जंक्शन से वंदेभारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा किया रवाना।

आरा/भोजपुर (अजय शंकर तिवारी)12 मार्च। आज आरा जंक्शन पर भब्य रूप से सजा हुआ था, देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ जुटी हुई थी, यह सब बंदे भारत ट्रेन को ठहराव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इस दरम्यान भारत सरकार के ऊर्जा मंत्री सह आरा सांसन्द आर के सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों के साथ खुसी का पल बिताया, बता दें कि 12 मार्च मंगलवार से लखनऊ और पटना के बीच शुरू होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का टर्मिनल बदल दिया गया है. ट्रेन अब चारबाग की बजाय विश्वस्तरीय गोमतीनगर स्टेशन से चलेगी, इसके परिचालन के दिन भी बदल गये हैं. ट्रेन अब बुधवार की बजाय शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह के सभी छह दिन चलेगी।
ट्रेन के गोमतीनगर स्टेशन पहुंचने पर 15 मिनट की बचत होगी, इसी तरह देहरादून के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस मार्च से शुरू की जाएगी ट्रेन लखनऊ जंक्शन से रवाना होगी, रेलवे बोर्ड ने शनिवार देर शाम दोनों ट्रेनों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया।
ट्रेन नंबर 22345 वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6:05 बजे पटना से रवाना होगी. ट्रेन शाम 6:45 बजे आरा, 7:20 बजे बक्सर, 8:35 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, 9:20 बजे वाराणसी, 12:15 बजे अयोध्या धाम और 2:30 बजे गोमतीनगर स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन अब सुबह 8:40 की जगह 8:25 बजे पटना से लखनऊ पहुंचेगी।

इस अवसर पर मंचानसीन प्रमुख लोगो में एमएलसी अवधेश नारायण सिंह, बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ,सीनरी डिवीजन मैनेजर इंजीनियर रविश रंजन स्टेशन प्रबंधक एन के राय, शंभू भाजपा नेता विजय सिंह, जिला अध्यक्ष दुर्गा राज, उपाध्यक्ष इंजीनियर धीरेंद्र सिंह, मीरा यादव, कौशल यादव, महामंत्री राकेश सिंह, पूनम कुशवाहा ,नरेंद्र तिवारी सतीश भट्ट, शंभू चौरसिया,ओबीसी जिलाध्यक्ष रितु राज, संतोष सिंह,अखिल आनंद ओझा,मिथलेश कुशवाहा सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

सारण:राज्यस्तरीय दो सदस्यीय टीम ने रिविलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया मूल्यांकन।

rktvnews

भोजपुर:चौकीदार दफादर संघ के बैनर तले शहादत दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोपाल:रागा प्रोफेशनल ने ‘द स्किन एक्सपर्ट ऑफ इंडिया 2025’ के ग्रैंड फिनाले में किया देश के तीन टॉप स्किनकेयर एक्सपर्ट्स को सम्मानित।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को भोपाल आएंगे!रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर पाँच वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाएंगे।

rktvnews

भोजपुर: पीरो प्रखंड पहुंचे डीएम और डीडीसी,किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:प्रो जे बी पांडेय की माता जी के श्राद्ध कर्म में गणमान्य लोगों ने अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment