RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:मोदी सरकार के बजट से कॉरपोरेट घरानों का बढ़ेगा मुनाफा,आमजन , किसान, मजदूर, दुकानदारों पर बढ़ेगा बोझ : सुदामा प्रसाद

मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा में आवास, भूमि सहित मोटेशन का उठेगा मुद्दा, लोग सीईओ कार्यालय का लगा रहें हैं चक्कर।
2 मार्च 2025 को पटना के गांधी मैदान में होने वाले महाजुटान में शामिल होने का किया आह्वान।
सुदामा प्रसाद ने प्रेस वार्ता कर बजट सत्र में उठाएं गए क्षेत्र और देश स्तरीय मुद्दों पर की बातचीत।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)14 फरवरी।आज आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने धोबीघाटवा स्थित पंजाबी तड़का रिजॉर्ट में प्रेस वार्ता कर बजट सत्र में उठाया गए मुद्दों पर पत्रकारों से बात की साथ ही मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा पर भी अपनी बातें रखी।
प्रेस को सम्बोधित करते हुए सासंद सुदामा प्रसाद ने बजट पर बोलते हुए कहा कि मोदी 3 का बजट कॉरपोरेट घरानों का मुनाफा बढ़ाने वाली है। मोदी सरकार आने के बाद कॉरपोरेट घराने का मुनाफा चारगुणा बढ़ गया है जबकि इनकम टैक्स 2014 से कम हो गया है। आम जनता पर टैक्स का बोझ बढ़ा दिया गया है। इसलिए हम कह रहें हैं कि सरकार कार्पोरेट घराने के लिए काम कर रही है । सरकार को गरीबों के लिए काम करना था तो हमारी मांग हैं कि खाद पदार्थ पर से टैक्स वापस करे। छोटे मझोले व्यवसायियों को टैक्स में राहत देना चाहिए था। टैक्स की जटिल प्रक्रिया को आसान बनाना चाहिए। आम लोगों की क्रय शक्ति घटी है महंगाई सातवें आसमान पर है।
हमने सत्र के दौरान एफसीआई के श्रमिकों का भी मुद्दा उठाया। श्रमिकों ने कहा कि नो वर्क नो पे पर हम काम करते हैं इतनी महंगाई में हम मासिक 5 से 7 हजार ही कमा पाते हैं। इसलिए इसे हटाया जाए। इसको हमने शुन्य काल मे उठाया।
इनके साथ ही हमने देश में जातीय जनगणना कराकर संख्या के आधार पर कार्यपालिका, विधायक व न्याय पालिका मैं आरक्षण की सीमा बढ़ाई जाए। देश में भूमि सुधार लागू करने के लिए भूमि सुधार आयोग का गठन किया जाए तथा सभी भूमिहीनों को वास भूमि कृषि भूमि और पक्का मकान दिया जाए। देश के खुदरा व थोक व्यवसाय की दशा सुधारने के लिए व्यावसायिक आयोग का गठन किया जाए और खासकर फुटपाथी दुकानदारों, छोटे मझोले व्यवसायियों को 5 वर्षों के लिए 2-2 लाख रुपये ब्याजमुक्त कर्ज दिया जाए। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाए। सोन नदी में प्रस्तावित इंद्रपुरी जलाशय के निर्माण तथा नहरों के पक्कीकरण का कार्य शीघ्र शुरू किया जाए। भोजपुर जिला के शाहपुर आरा मुफ़सील, बड़हरा के गावों के जान माल की सुरक्षा के लिए गंगा नदी के किनारे ठोकर बांध का निर्माण किया जाए। बड़हरा के महुली घाट पर आठ माह से बंद पीपा पुल को शीघ्र चालू किया जाए तथा शिवपुर घाट पर निर्माणाधीन व महुली घाट पर गंगा नदी में प्रस्तावित स्थाई पुल का शीघ्र निर्माण किया जाए। साथ ही संदेश और रनिया तालाब के बीच सोन नदी में स्थायी पुल का निर्माण करवाया जाए।कोरोना काल से बंद सभी साधारण एक्सप्रेस गाड़ियों का परिचालन शुरू कर, कोइलवर, कुल्हाड़िया, आरा, करीसाथ, बिहिया, बनाही, कसाप, गड़हनी, पिरो, हसन बाजार सहित उन सभी स्टेशनों और हाल्टों पर ठहराव सुनिश्चित किया जाए, जहां पहले होता था। आरा में रेल अस्पताल का निर्माण तथा डालमिया नगर में प्रस्तावित रेल कारखाने को चालू किया जाए। आरा से सासाराम रेल लाइन का दोहरी करण, प्रस्तावित आरा मुंडेश्वरी धाम तक रेल लाइन का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाए। आरा – छपरा रेल लेने का निर्माण किया जाए। भोजपुर के भेलाई में रेलवे द्वारा अधिग्रहित किसानों की जमीन का मुआवजा दिया जाए।, पूर्वी रेलवे गुमटी(आरा) पर निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज को जल्द पूरा किया जाए। आदि मुद्दे उठाए।
पत्रकारों के सवाल पर प्रगति यात्रा के बारे में बोलते हुए सांसद ने कहा कि हम जरूरी मुद्दा उठाएंगे की जिले में अफसरशाही को समाप्त किया जाए। लोग अपने कामों के लिए कार्यालयों का चक्कर लगा रहें। लोगों का मोटेशन नही हो रहा है। खुलेआम पैसे का डिमांड हो रहा है। गरीबों को आवास नही मिल रहा है। लोग परेशान हैं। जॉब कार्ड के नाम पर गरीबों से पैसा लिया जा रहा है।गरीबों को पहले 4 किलो अनाज मिलता था अब साढ़े तीन किलो अनाज मिल रहा है। डीलर हड़ताल पर है उनका आरोप है कि 50 के जगह 40 किलो अनाज मिलता है। इन सभी मुद्दों को प्रगति यात्रा में उठाया जाएगा।
अंत मे उन्होंने प्रेस के माध्यम से लोगों से आह्वान किया कि 2 मार्च 25 को पटना के गांधी में होनेवाला महाजुटान में लाखों की संख्या में शामिल हो, यह महाजुटान बिहार के बदलाव को ताकत देगी।
प्रेस वार्ता में भाकपा माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम, निजी सहायक चन्दन कुमार शामिल थे।

Related posts

बिहार सरस मेला: देशी व्यंजनों का अनूठा संसार।

rktvnews

भोपाल:स्वदेशी उत्पादों का उपयोग है सच्ची राष्ट्रसेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

मध्यप्रदेश:सीमा की रक्षा करने वाले जवानों और अन्न पैदा करने वाले किसानों के सम्मान के लिए काम कर रही है प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच ने “नो मोर पाकिस्तान” राष्ट्रव्यापी अभियान पर जारी किया विस्तृत वक्तव्य।

rktvnews

भोजपुर:मोक्ष की प्राप्ति के लिए मिला है मानव तन : स्वामी रंगनाथाचार्य महाराज

rktvnews

गढ़वा:सुशासन सप्ताह 2025:“प्रशासन गाँव की ओर” अभियान के तहत प्रखंड व पंचायत स्तर पर विशेष शिविरों का कल से होगा आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment