RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:”वोटर अधिकार यात्रा”में दिखेगा जन समर्थन,बदलाव का बज चुका है बिगुल: सुदामा प्रसाद

वोटर लिस्ट में जिंदों को किया गया मुर्दा,काटे गए नाम : सुदामा प्रसाद

व्यवसायी महासंघ आरा की बैठक में बोले सांसद “वोटर अधिकार यात्रा” का जोरदार स्वागत करेगा व्यवसायी महासंघ।

व्यवसायी महासंघ भोजपुर की जिला कमेटी की बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)25 अगस्त।आगामी 30 अगस्त को आरा में वोटर अधिकार-यात्रा के आगमन व स्वागत की तैयारी को लेकर व्यवसायी महासंघ भोजपुर जिला कमेटी की बैठक आज आरा परिसदन में आयोजित की गई!बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर यादव ने किया!बैठक में जानकारी दी गई की यात्रा के स्वागत के लिए जिले से हजारों शामिल होंगे!
बताया गया की 17 अगस्त से सासाराम से वोटर अधिकार-यात्रा शुरू है जो राज्य के 23 जिलों व 1300 किलोमीटर की यात्रा करते हुए 30 अगस्त को आरा पहुंचेगी और वीर कुंवर स्टेडियम में सभा आयोजित होगी !इस सभा को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी,राजद के वरिष्ठ नेता व बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, भाकपा-माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य,वीआईपी पार्टी के संस्थापक नेता मुकेश साहनी सहित कई गणमान्य महागठबंधन के नेता सम्बोधित करेंगे!
बैठक को संबोधित करते हुए सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार बिहार में इस वर्ष होने वाले बिहार चुनाव में अपनी हार से घबड़ाई है इसलिए SIR कराकर बिहार में 65 लाख मतदाताओं को मतदाता सूची से उनका नाम काट कर उन्हें मताधिकार से वंचित कर रही है!
उन्होंने कहा कि बहुत सारे गरीबों का नाम जिंदा होते हुए भी मृत सूची में नाम डाल दिया गया है!आगे सासंद सुदामा प्रसाद ने कहा कि नीतीश-मोदी की सरकार में आज बिहार के व्यवसायियों की स्थिति बहुत ही दयनीय हो रही है व्यवसायियों के साथ आए दिन रंगदारी-लूट व अपरहण हो रहे है तो दूसरी ओर संविधान में मिले एक मात्र बराबरी के मताधिकार से वंचित कर रही है!जिसे बिहार के व्यवसायी बर्दाश्त नहीं करेंगे!
बैठक में व्यवसायी महासंघ के जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद साह, राजनाथ राम,राजेन्द्र यादव, कृष्ण रंजन गुप्ता,मुख्तर कुरेशी,महेंद्र प्रसाद,जितेंद्र यादव,सुमन कुमार,ददन प्रसाद,भोला यादव,हरेंद्र कुमार सिंह,मोहम्मद मुन्ना,अंकित कुमार सिंह,श्रीनिवास यादव,कपिलदेव शाह,बब्लू कुमार गुप्ता,हरेंद्र यादव,मुकेश कुमार चौरसिया,प्रिंस कुमार गुप्ता,संजीत कुमार,प्रमोद कुमार,शाहीद राजा,सोहन कुमार,राजेश कुमार,कमल शेखर,गजेंद्र कुमार यादव,सूरज कुमार आदि कई लोग शामिल थे!

Related posts

राजस्थान:डीजीपी ने दी दीपावली पर शुभकामनाएं।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

बिहार सरस मेला: NIFT के छात्र सीख रहे जीविका दीदियों से ग्रामीण शिल्प और कला के गुर।

rktvnews

12 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:भरत तिवारी एनकाउंटर केस की जांच शुरू,माता-पिता की हुई गवाही।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ₹2435.11 लाख की 4 योजनाओं का लोकार्पण किया।

rktvnews

Leave a Comment