RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर आवासीय बालिका छात्रावास में बेसहारा और निर्धन बच्चों के साथ केक काटा और उन्हें उपहार देकर उनके साथ कुछ समय बिताया।

देहरादून/ उत्तराखंड 15 सितंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बनियावाला, देहरादून स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास में बेसहारा और निर्धन बच्चों के साथ केक काटा और उन्हें उपहार देकर उनके साथ कुछ समय बिताया। उन्होंने बच्चों के साथ बैठ कर भोजन भी किया तथा अपने हाथों से बच्चों को भोजन भी कराया। इस अवसर पर बच्चों की ओर से रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी गई। मुख्यमंत्री धामी ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जीवन में जो भी कार्य करें, पूर्ण मनोयोग के साथ करें। जब हम किसी लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए पूरे मनोयोग से कार्य करते हैं, तो उसमें सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने कहा कि जीवन में जिस भी क्षेत्र में कार्य करना चाहते हैं, लीडर की भूमिका में कार्य करें। इस अवसर पर शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी एवं शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर :बिहार के चुनाव परिणाम से लोकतंत्र को मिला बल : जनसंघ

rktvnews

एनएचपीसी ने स्वीडन के गोथेनबर्ग में बड़े बांधों पर अंतर्राष्ट्रीय आयोग की वार्षिक बैठक में भाग लिया।

rktvnews

भोजपुर: विद्यार्थियों ने पेंटिंग और स्लोगन के माध्यम से दिया मतदान के जागरूकता का संदेश।

rktvnews

मध्यप्रदेश:द एड्रेस कॉलोनी प्रवेश मार्ग का विधि सम्मत हल निकाले : मंत्री कृष्णा गौर

rktvnews

भोजपुर:हर शुक्रवार को निशुल्क सेवा देने वाली चिकित्सक बिस्मिल्लाह खातून नहीं रही।

rktvnews

छत्तीसगढ़ में 1245 करोड़ रुपये की लागत से इस्पात संयंत्र लगाएगा ग्रीनटेक सोल्युशंस, 500 से अधिक रोजगार सृजित होंगे।

rktvnews

Leave a Comment