
आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 दिसंबर। शनिवार को छात्र प्रकोष्ठ भोजपुर लोजपा रामविलास का जिला संविक्षा बैठक ग्रीन हेवेन रिजॉर्ट चंदवा आरा में पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान की अध्यक्षता में हुई। मंच संचालन छात्र नेता विकास सिंह द्वारा किया गया।कार्यक्रम में छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश नव नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष सत्यप्रकाश पासवान जी का भव्य स्वागत किया तथा उन्हें फूल माला एवं अंग वस्त्र से छात्र नेता विकास सिंह ने सम्मानित किया। सत्यप्रकाश ने सर्व प्रथम सभी छात्र नेताओं से परिचय लेने के बाद कहा कि आप सभी चट्टानी एकता के साथ सभी कॉलेज,विश्वविद्यालयों में पार्टी का सदस्यता अभियान चलाकर सभी को जोड़िए ।छात्रों की समस्या को लेकर हमेशा आवाज उठाते रहिए,सक्षम पदाधिकारी से मिलकर समस्या का हल करवाए,छात्र ही भारत के नव निर्माण कर्ता है तथा वे देश के रीढ़ है। कोई भी पार्टी छात्र को कमजोर कर समृद्ध भारत नव निर्माण की परिकल्पना नहीं कर सकती है,हम छात्रों के हर दुख सुख के साथ है। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय छात्र अध्यक्ष विकाश सिंह को अच्छे कार्य करने पर उन्हें अब छात्र प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने अपने संबोधन कहा कि छात्र प्रकोष्ठ लोजपा रामविलास का अभिन्न अंग है,प्रकोष्ठ में न बड़ा है न छोटा। सभी प्रकोष्ठ भोजपुर में आपस में सामंजस्य स्थापित कर कार्य करता है तथा चिराग पासवान जी के बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन को घर घर पहुंचा रहे है।सभा को संबोधित करने वालो में शिवम सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छात्र प्रकोष्ठ, प्रशांत सिंह चंदेल युवा प्रदेश महासचिव,मनीष बुचुली युवा प्रदेश महासचिव,संतोष पासवान प्रदेश महासचिव अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ,हरिओम गुप्ता प्रदेश सचिव संसदीय बोर्ड,राजेश साहू जिला कार्यकारी अध्यक्ष संसदीय बोर्ड,कुंवर उपेंद्र सिंह,सन्नी पंडित,अरविंद ओझा थे तथा कार्यक्रम भाग लेने वालों में छात्र नेता ब्रजेश यादव, शशि पासवान,अमित सोलंकी,अरबाज अंसारी,अमरजीत पासवान,अंकित तिवारी,आर्यन कुमार,रोहित पांडे,अभिषेक कुमार ,उदित चंद्रवंशी आदि सैकड़ों लोग शामिल थे।
